न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Gyaneshwari Yadav Silver Medal: राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ में जीता सिल्वर मेडल, वेटलिफ्टिंग में रचा इतिहास, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने Commonwealth Games 2026 की महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। स्नैच में नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया।

July 29, 2026 12:55 PM
---Advertisement---11

Commonwealth Games 2026:। छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने नया कीर्तिमान गढ दिया है। ज्ञानेश्वरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ से वो मैडल जीतने वाली इस कामनवेल्थ में पहली खिलाड़ी है। राजनांदगांव की रहने वाली 23 वर्षीय वेटलिफ्टर ने महिला 53 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने कुल 199 किलोग्राम वजन (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाया। यह भारत का खेलों में पांचवां और वेटलिफ्टिंग में चौथा पदक है।

स्नैच में बनाया नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड

ज्ञानेश्वरी यादव ने प्रतियोगिता के दौरान स्नैच में 88 किलोग्राम वजन उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड अपने नाम किया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने क्रमशः 103, 107 और 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने रजत पदक पर कब्जा जमाया।हालांकि नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने कुल 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर स्वर्ण पदक और नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड अपने नाम किया।

‘पहला कॉमनवेल्थ, पदक जीतकर बेहद खुश हूं’

इस मुकाबले में रजत पदक जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी यादव ने कहा कि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और पदक जीतना था, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी बेहद मजबूत थीं, इसलिए स्वर्ण पदक नहीं मिल सका, लेकिन सिल्वर मेडल जीतकर वह बेहद खुश हैं।

;

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

ज्ञानेश्वरी यादव की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रक्षा मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री समेत कई नेताओं ने बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्ञानेश्वरी ने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ देश का नाम रोशन किया है और उनकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।राजनांदगांव सहित पूरे छत्तीसगढ़ में ज्ञानेश्वरी यादव की इस सफलता पर खुशी का माहौल है। खेल प्रेमी और स्थानीय लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment