न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG.. तेंदुआ ब्रेकिंग : धमतरी में सूखे कुंआ में गिरा तेंदुआ, शिकार की तलाश करते गांव तक पहुंचा, वन विभाग की टीम मौके पर, रेस्क्यू जारी…

July 12, 2026 7:23 AM
---Advertisement---

धमतरी,12 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी से बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां एक खूंखार तेंदुआ सूखे कुंआ में गिर गया,मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदूए के रेस्क्यू में जुटे हुए है।

जानकारी के मुताबिक घटना नगरी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है, जहां बांधा बीट अंतर्गत महमल्ला गांव की है,जहां आज सुबह एक डेढ़ से 2 वर्ष का तेंदुआ एक ग्रामीण के सूखे कुंए में गिर गया, जैसे ही इस बात की सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर तेंदुआ को देखने लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया जा रहा है कि महमल्ला गांव जंगल से लगा हुआ है,जिससे आशंका है कि तेंदुआ भोजन पानी, शिकार की तलाश करते गांव तक पहुंच गया,इस दौरान वह सूखे कुंए में गिर गया, वहीं मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदूए की रेस्क्यू के प्रयास में जुटी हुई है, जिससे उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जा सके।

गौरतलब है कि धमतरी जिले के सिहावा, नगरी वनांचल क्षेत्र का ज्यादातर गांव घने जंगलों और पहाड़ियों से सटा हुआ है, जिसे तेंदुआ और भालू जैसे वन्यप्रणियों के प्राकृतिक आवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है, लिहाजा आए दिन क्षेत्र के किसी ना किसी गांव से तेंदूए द्वारा गाय, बछड़ा, बकरे और मुर्गे के शिकार के मामले आते रहते है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment