हैदराबाद। लेडी IPS ने साथी ट्रेनी IPS अफसर पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं। ये आरोप ट्रेनिंग के दौरान NPA में लगा है। महिला आईपीएस की शिकायत पर पुलिस ने ट्रेनी आईपीएस अफसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (NPA) से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने अपने ही बैच के साथी ट्रेनी अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी पर यौन उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, डिजिटल उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर अट्टापुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
23 जून से लगातार परेशान करने का आरोप
पुलिस में दर्ज करायी गयी एफआईआर के अनुसार, 30 वर्षीय महिला ट्रेनी IPS अधिकारी ने आरोप लगाया है कि 23 जून से आरोपी उन्हें लगातार व्हाट्सएप पर अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेज रहा था। इतना ही नहीं, अन्य ट्रेनी अधिकारियों के सामने उनके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां करता था और उनकी निजी जिंदगी को लेकर झूठी अफवाहें फैलाता था।महिला अधिकारी का कहना है कि आरोपी बिना किसी आधार के उन पर दूसरे ट्रेनी अधिकारी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाता था और उसे स्वीकार करने का दबाव भी बनाता था।
मोबाइल छीनकर देखे निजी मैसेज
पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा गया है कि 8 जुलाई को आरोपी कथित तौर पर महिला अधिकारी का मोबाइल फोन अपने कमरे में ले गया और जबरदस्ती पासवर्ड पूछकर उनके निजी संदेश देखे। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी अनुमति के बिना एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे उनके पति को भेजकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की।
बाल खींचे, गला दबाया और चाकू से धमकाया
महिला अधिकारी के अनुसार, 9 जुलाई की रात आरोपी ने उन्हें जबरन अपने कमरे में ले जाकर उनके बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू रखकर डराया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उन पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके और कमरे से बाहर निकलने नहीं दिया।एफआईआर में यह भी आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और उनके निजी अंगों को छूने का प्रयास किया। अगले दिन यानी 10 जुलाई को भी कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई।
FIR में ये बातें भी कही गयी है
अट्टापुर पुलिस स्टेशन में 18 जुलाई को दर्ज शिकायत के मुताबिक, सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहीं 30 वर्षीय IPS ट्रेनी सुमा एच.के. ने अपने साथी ट्रेनी उदय कृष्णा रेड्डी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि 23 जून से आरोपी ने उन्हें व्हाट्सऐप पर आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू किए. दूसरे ट्रेनी अधिकारियों के सामने भी उनके बारे में अपमानजनक बातें कहीं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी उन पर दूसरे ट्रेनी के साथ संबंध होने का आरोप लगाता था और उसे स्वीकार करने का दबाव बनाता था.एफआईआर में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके गुप्तांगों को छूने की कोशिश की। 10 जुलाई को उसने कथित तौर पर उस पर फिर से हमला किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस जल्द ही दोनों अफसरों को बुलाकर उनका बयान दर्ज करेगी। कुछ अन्य ट्रेनियों से भी इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
महिला अधिकारी की शिकायत पर अट्टापुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66E और 67A के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










