न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi: कौन हैं अशोक बर्णवाल? झारखंड से मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव बनने तक का सफर, जानिए पूरी प्रोफाइल

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi: जानिए मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल कौन हैं। झारखंड से IAS बनने, बस्तर कलेक्टर के रूप में दो IAS अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश, Vision 2025, शिक्षा, करियर और पूरी प्रोफाइल।

July 23, 2026 3:36 AM
---Advertisement---11

# Ashok Barnwal IAS #अशोक बर्णवाल कौन हैं #MP New Chief Secretary # मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव #IAS Ashok Barnwal Profile #Ashok Barnwal Biography # Ashok Barnwal Education # Ashok Barnwal Age #Ashok Barnwal Family # Ashok Barnwal Career

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi: मध्यप्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल (Ashok Barnwal IAS) को राज्य का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary of Madhya Pradesh) नियुक्त किया है। 1991 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अशोक बर्णवाल ने अनुभवी नौकरशाह अनुराग जैन का स्थान लिया है, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाले नीति आयोग (NITI Aayog) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया गया है।

IAS अशोक बर्णवाल अपनी ईमानदार छवि, सख्त प्रशासनिक कार्यशैली, तेज निर्णय क्षमता और परिणाम देने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। करीब 35 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव वाले बर्णवाल ने स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा, मुख्यमंत्री सचिवालय और प्रशासनिक सुधार जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में उल्लेखनीय काम किया है।

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi : कौन हैं IAS अशोक बर्णवाल?

अशोक बर्णवाल मध्यप्रदेश कैडर के 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनका मूल निवास झारखंड है। उन्होंने 15 सितंबर 1991 को भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। उन्होंने छत्तीसग-मध्यप्रदेश के संयुक्त रहते कई अहम जिम्मेदारी संभाली। वो छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी कलेक्टर रह चुके हैं। वे तकनीकी और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में मजबूत पकड़ रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। माइनिंग इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद उन्होंने Public Policy & Management सहित कई विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

Ashok Barnwal Biography

विवरण जानकारी
पूरा नाम अशोक कुमार बर्णवाल
पद मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश
कैडर मध्यप्रदेश
IAS बैच 1991
मूल निवासी झारखंड
जन्म 27 जनवरी 1967
शिक्षा B.Tech (Mining Engineering), Public Policy & Management सहित उच्च शिक्षा
वर्तमान जिम्मेदारी मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश
सेवानिवृत्ति 31 जनवरी 2027

 

अनुराग जैन की जगह मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश के तत्कालीन मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का CEO नियुक्त किया है। उनके केंद्र में जाने के बाद खाली हुए मुख्य सचिव पद पर राज्य सरकार ने अशोक बर्णवाल को नियुक्त किया।बताया जाता है कि प्रशासनिक अनुभव, बेदाग छवि और परिणाम देने की क्षमता के कारण सरकार ने उन पर भरोसा जताया। हालांकि उनकी नियुक्ति दो-दो अफसरों को सुपरसीड कर हुई है। डॉ राजेश राजौरा व मनोज गोविल इस पद पर दावेदार थे, लेकिन सरकार ने दोनों को सुपरसीड कर अशोक वर्णवाल को जिम्मेदारी दी।

वर्तमान में कौन-कौन से विभाग संभाल रहे थे?

मुख्य सचिव बनने से पहले अशोक बर्णवाल इन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे—

  • अतिरिक्त मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग
  • आयुक्त, खाद्य सुरक्षा (अतिरिक्त प्रभार)

अब वे इन जिम्मेदारियों के साथ प्रदेश के सर्वोच्च नौकरशाह के रूप में मुख्य सचिव का कार्यभार भी संभालेंगे।

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi दो मुख्यमंत्रियों के प्रमुख सचिव रह चुके हैं

अशोक बर्णवाल उन चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं जिन पर अलग-अलग राजनीतिक दलों की सरकारों ने समान रूप से भरोसा जताया।वर्णवाल एक ऐसे अधिकारी हैं जो भाजपा सरकार में 20 नवंबर 2015 से 30 अप्रैल 2018 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव रहे। इसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो डेढ़ साल तक तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रमुख सचिव रहे। दिल्ली प्रतिनियुक्ति के दौरान कमलनाथ के प्राइवेट सैक्रेटरी भी रहे।

  • वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपना प्रमुख सचिव बनाया।
  • 2018 में सत्ता परिवर्तन के बाद कमलनाथ सरकार ने भी उन्हें उसी जिम्मेदारी पर बनाए रखा।

यह उनकी प्रशासनिक निष्पक्षता और कार्यशैली का बड़ा प्रमाण माना जाता है।

किन-किन जिलों के कलेक्टर रहे?

अपने प्रशासनिक करियर में अशोक बर्णवाल कई महत्वपूर्ण जिलों का नेतृत्व कर चुके हैं।

उन्होंने मध्यप्रदेश में तीन जिला कलेक्टर के रूप में कार्य किया—

  • गुना
  • देवास
  • शहडोल

इसके अलावा अविभाजित मध्यप्रदेश के दौरान बस्तर क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य किए।

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi प्रशासनिक करियर की प्रमुख उपलब्धियां

अशोक बर्णवाल ने अपने लंबे करियर में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

उनके प्रमुख पद—

  • प्रमुख सचिव
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव
  • मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव
  • सचिव
  • आयुक्त
  • प्रबंध संचालक
  • पर्यावरण आयुक्त
  • खाद्य सुरक्षा आयुक्त
  • राज्य शिक्षा मिशन आयुक्त
  • राजीव गांधी वाटरशेड मिशन
  • संस्थागत वित्त विभाग
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक

ई-गवर्नेंस और विजन 2025 में बड़ी भूमिका

मध्यप्रदेश में ई-गवर्नेंस लागू कराने वाले प्रमुख अधिकारियों में अशोक बर्णवाल का नाम लिया जाता है।वे राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी Vision 2025 कार्यक्रम के समन्वयक भी रहे। प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और नीति निर्माण में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया।

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi स्वास्थ्य क्षेत्र में भी निभाई बड़ी जिम्मेदारी

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में रहते हुए उन्होंने—

  • स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने
  • मेडिकल शिक्षा के विस्तार
  • खाद्य सुरक्षा व्यवस्था
  • भोपाल गैस त्रासदी राहत कार्यों
  • जनहित आधारित प्रशासन पर विशेष ध्यान दिया।

उनकी People First Approach की प्रशासनिक हलकों में अक्सर चर्चा होती रही है।

IAS Ashok Barnwal Biography in Hindi क्यों माने जाते हैं बेदाग अधिकारी?

अशोक बर्णवाल को प्रशासनिक जगत में—

  • ईमानदार अधिकारी
  • तेज निर्णय लेने वाले
  • परिणाम आधारित कार्यशैली
  • कम प्रोफाइल लेकिन प्रभावी प्रशासन
  • राजनीतिक निष्पक्षता के लिए जाना जाता है।

यही कारण है कि अलग-अलग सरकारों में उन्हें लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रहीं।

जनवरी 2027 में होंगे रिटायर

सेवा रिकॉर्ड के अनुसार अशोक बर्णवाल 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होंगे।प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार उन्हें सेवा विस्तार देने पर विचार कर सकती है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

क्यों महत्वपूर्ण है यह नियुक्ति?

मध्यप्रदेश में मुख्य सचिव राज्य का सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी होता है। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागों के समन्वय और नीति निर्माण में मुख्य सचिव की केंद्रीय भूमिका होती है।ऐसे समय जब प्रदेश में कई बड़े विकास, स्वास्थ्य और निवेश संबंधी प्रोजेक्ट चल रहे हैं, अशोक बर्णवाल की नियुक्ति प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

करीब साढ़े तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव, बेदाग छवि, तकनीकी ज्ञान और प्रभावी नेतृत्व क्षमता के कारण अशोक बर्णवाल को मध्यप्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, प्रशासनिक सुधार और मुख्यमंत्री सचिवालय जैसे अहम विभागों में उनके अनुभव से राज्य सरकार को प्रशासनिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और सख्त प्रशासनिक अधिकारी की पहचान

अशोक कुमार बर्णवाल को मध्य प्रदेश की नौकरशाही में एक ईमानदार, निष्पक्ष और परिणाम देने वाले प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जाना जाता है। करीब साढ़े तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव में उन्होंने कई संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया है। उनकी पहचान केवल एक कुशल प्रशासक ही नहीं, बल्कि कठिन परिस्थितियों में भी निष्पक्ष निर्णय लेने वाले अधिकारी के रूप में रही है।

बस्तर में दो IAS अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश कर सुर्खियों में आए

अशोक बर्णवाल पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर तब चर्चा में आए, जब 1998 में अविभाजित मध्य प्रदेश के बस्तर जिले के कलेक्टर रहते हुए उन्होंने एक अनियमितता की जांच कराई। जांच में दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर दी। उस समय इतनी वरिष्ठ नौकरशाही के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की अनुशंसा करना बेहद साहसिक कदम माना गया और इससे उनकी निष्पक्ष कार्यशैली की पहचान बनी।

नोट: उस समय बस्तर अविभाजित मध्य प्रदेश का हिस्सा था। वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह जिला छत्तीसगढ़ में शामिल हो गया।

बस्तर से लेकर भोपाल तक हर जिम्मेदारी में छोड़ी अलग पहचान

अशोक बर्णवाल ने अपने प्रशासनिक करियर में बस्तर, गुना, देवास और शहडोल जैसे जिलों में कलेक्टर के रूप में कार्य किया। हर जिले में उन्होंने पारदर्शी प्रशासन, विकास कार्यों की गति और जनहित को प्राथमिकता दी। उनकी कार्यशैली के कारण वे आम जनता और प्रशासनिक हलकों दोनों में सम्मानित अधिकारी माने जाते हैं।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बढ़ता गया कद

वर्ष 2004 में पहली बार उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) बनाया गया। यहां उन्होंने प्रशासनिक समन्वय और नीतिगत निर्णयों में अपनी अलग पहचान बनाई।

इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली, जिनमें शामिल हैं—

  • राजीव गांधी वाटरशेड मिशन के मिशन समन्वयक
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव
  • संस्थागत वित्त विभाग के सचिव
  • राज्य शिक्षा मिशन के आयुक्त
  • मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के प्रबंध संचालक (MD)

ई-गवर्नेंस लागू करने में निभाई बड़ी भूमिका

मध्य प्रदेश में डिजिटल प्रशासन और ई-गवर्नेंस को मजबूती देने वाले अधिकारियों में अशोक बर्णवाल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने 2012-13 में Administrative Training Institute से E-Governance Initiative in Administration का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।इसके बाद राज्य सरकार की कई डिजिटल परियोजनाओं और प्रशासनिक सुधारों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खाद्य आपूर्ति मॉडल बना दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण

वर्ष 2013 में उन्हें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया।उनके कार्यकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), खाद्यान्न वितरण और उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कई सुधार लागू किए गए। प्रशासनिक विशेषज्ञों के अनुसार, उनके द्वारा विकसित कई मॉडल को बाद में अन्य राज्यों ने भी अपनाया।

‘विजन 2025’ के प्रमुख समन्वयक रहे

मध्य प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी विकास रोडमैप ‘Vision 2025’ के समन्वय की जिम्मेदारी भी अशोक बर्णवाल को सौंपी गई।

इसके अलावा उन्होंने—

  • मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO)
  • विधानसभा से जुड़े विषय
  • कैबिनेट समन्वय
  • मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए विशेष कार्य
  • विभिन्न विभागों के बीच समन्वय

जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

आज भी ‘पीपुल फर्स्ट’ अफसर के रूप में पहचान

अशोक बर्णवाल की प्रशासनिक शैली की सबसे बड़ी विशेषता ‘People First Approach’ मानी जाती है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत, पर्यावरण, वन, कृषि और प्रशासनिक सुधार जैसे क्षेत्रों में उन्होंने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी।यही कारण है कि उन्हें मध्य प्रदेश की नौकरशाही के सबसे भरोसेमंद, अनुभवी और बेदाग अधिकारियों में गिना जाता है।

 “IAS Ashok Barnwal” प्रोफाइल एक नजर में

वर्ष उपलब्धि
1991 IAS बने
1998 बस्तर कलेक्टर रहते दो IAS अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश
2004 मुख्यमंत्री सचिवालय में अतिरिक्त सचिव
2008 केंद्रीय प्रतिनियुक्ति
2013 खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव
2016 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव
2018 कमलनाथ सरकार में भी प्रमुख सचिव
2020-25 विजन 2025 के समन्वयक
2026 मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त

FAQs

Q1. अशोक बर्णवाल कौन हैं?

अशोक बर्णवाल 1991 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी हैं, जिन्हें मध्यप्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Q2. अशोक बर्णवाल किस राज्य के रहने वाले हैं?

वे मूल रूप से झारखंड के निवासी हैं।

Q3. अशोक बर्णवाल किस बैच के IAS हैं?

वे 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं।

Q4. अशोक बर्णवाल की शिक्षा क्या है?

उन्होंने माइनिंग इंजीनियरिंग में B.Tech किया है तथा Public Policy & Management सहित कई विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की है।

Q5. अशोक बर्णवाल कब रिटायर होंगे?

वे 31 जनवरी 2027 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment