IAS Suruchi Singh Biography, IAS Suruchi Singh Age , IAS Suruchi Singh Family , IAS Suruchi Singh Husband , IAS Suruchi Singh Education, IAS Suruchi Singh UPSC Rank, IAS Suruchi Singh Current Posting, IAS Suruchi Singh Bhilai Commissioner
IAS सुरुचि सिंह की पूरी बायोग्राफी: उम्र, शिक्षा, परिवार, UPSC रैंक, करियर, पति, नेटवर्थ, पहली महिला आयुक्त बनने तक का सफर Suruchi Singh Biography in Hindi
IAS Suruchi Singh Ki Jivani । भिलाई नगर निगम के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2020 बैच की अधिकारी सुरुचि सिंह ने निगम की पहली महिला आयुक्त (कमिश्नर) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण के दौरान निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही शहरवासियों को बेहतर प्रशासन और तेज़ जनसेवा की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।सुरुचि सिंह इससे पहले राजनांदगांव जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यों में उनकी कार्यशैली और नवाचारों की पहले भी व्यापक सराहना हो चुकी है।
Suruchi Singh Biography in Hindi : पिता IAS, मां बैंकर… दो साल की नौकरी छोड़ सुरुचि बनी आईएएस
प्रेरणादायक सफर: कॉर्पोरेट नौकरी से IAS तक
- नाम: सुरुचि सिंह
- वर्तमान पद: आयुक्त, भिलाई नगर निगम (पहली महिला आयुक्त)
- UPSC बैच: 2020
- ऑल इंडिया रैंक (AIR): 432 (तीसरे प्रयास में सफलता)
- शैक्षणिक योग्यता: BA LLB (बैंगलोर)
- ग्रेजुएशन: वर्ष 2015
परिवार से मिला प्रशासनिक माहौल
- पिता कृष्णपाल सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तत्कालीन मध्य प्रदेश कैडर से की थी। राज्य विभाजन से पहले उनकी पोस्टिंग वर्तमान छत्तीसगढ़ के कई शहरों में भी रही।
- मां बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत थीं। उनकी नौकरी के कारण सुरुचि की स्कूली शिक्षा दिल्ली में हुई, जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
लॉ की पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट करियर
- बैंगलोर से BA LLB की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2015 में उन्होंने डिग्री हासिल की।
- इसके बाद करीब दो वर्ष तक प्रतिष्ठित ‘लूथरा एंड लूथरा लॉ फर्म’ में बतौर लॉ प्रोफेशनल कार्य किया।
तीन प्रयासों में हासिल किया IAS का सपना
- 2017: पहला UPSC प्रयास, सफलता नहीं मिली।
- 2018: दूसरे प्रयास में IRS (भारतीय राजस्व सेवा) के लिए चयन हुआ।
- तीसरा प्रयास: IRS जॉइन करने के बावजूद उन्होंने तैयारी जारी रखी और ऑल इंडिया रैंक 432 के साथ IAS बनने का सपना पूरा किया।
सफलता का संदेश
“लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत लगातार हो और धैर्य बना रहे, तो सफलता जरूर मिलती है।” – IAS सुरुचि सिंह
IAS सुरुचि सिंह: जनता की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान
पदभार संभालने के बाद आयुक्त सुरुचि सिंह ने स्पष्ट किया कि भिलाई नगर निगम पांच जोन में विभाजित एक बड़ा शहरी निकाय है, इसलिए उनकी सबसे पहली प्राथमिकता आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान होगी।उन्होंने कहा कि जो कार्य नियमों के दायरे में संभव होंगे, उन्हें प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। वहीं जिन मामलों में कानूनी या प्रशासनिक बाधाएं होंगी, उनमें भी पूरी पारदर्शिता रखी जाएगी ताकि लोगों को सही जानकारी मिल सके।
IAS Suruchi Singh Biography: ‘मातृभूमि GOS’ ऐप से मिली राष्ट्रीय पहचान
सुरुचि सिंह अपने नवाचारों के लिए भी जानी जाती हैं। राजनांदगांव में कार्यकाल के दौरान उन्होंने ‘मातृभूमि GOS’ ऐप विकसित कराया, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की थी। इस ऐप को प्रशासनिक नवाचार और जनभागीदारी का बेहतर उदाहरण माना जाता है।
IAS Suruchi Singh Biography: संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर
सुरुचि सिंह का आईएएस बनने का सफर कई युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने लॉ (कानून) की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कंपनी में नौकरी की। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और लगातार प्रयास करते हुए तीसरे प्रयास में वर्ष 2020 की यूपीएससी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुईं।
Suruchi Singh Biography in Hindi : युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
यूपीएससी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर की जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने युवाओं से अपने उद्देश्य पर पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ काम करने की अपील की।भिलाई नगर निगम की पहली महिला आयुक्त के रूप में सुरुचि सिंह की नियुक्ति न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह महिलाओं के नेतृत्व और प्रशासनिक भागीदारी को भी नई मजबूती देने वाला कदम माना जा रहा है।
IAS Suruchi Singh Profile (Suruchi Singh Biography in Hindi)
- नाम : सुरुचि सिंह
- सेवा : IAS
- बैच : 2020
- AIR : 432
- शिक्षा : BA LLB
- पहली नौकरी : Luthra & Luthra Law Firm
- पहली सेवा : IRS
- वर्तमान पद : आयुक्त, भिलाई नगर निगम
- विशेष उपलब्धि : मातृभूमि GOS App
- पहचान : भिलाई नगर निगम की पहली महिला आयुक्त
- 2015 – BA LLB पूरी
- 2015-17 – Luthra & Luthra में नौकरी
- 2017 – पहला UPSC प्रयास
- 2018 – IRS चयन
- 2020 – AIR 432 के साथ IAS
- राजनांदगांव CEO
- भिलाई नगर निगम की पहली महिला आयुक्त










