न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

IND VS PAK Asian Cup : पाकिस्तान को रौंदकर भारत बना एशियन कप क्रिकेट चैंपियन, 212 के जवाब में 192 पर हो गया पाकिस्तानियों का काम तमाम, अभिषेक-तिलक की जबरदस्त बैटिंग

एशियन कप क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 20 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने 212 रन बनाए।

October 3, 2026 8:17 AM
पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता एशियन कप क्रिकेट का गोल्ड
---Advertisement---11

IND Vs PAK Final Match। मैदान वही, मुकाबला वही और सामने पाकिस्तान—लेकिन नतीजा फिर भारत के नाम! एशियन कप क्रिकेट के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 192 रन तक ही पहुंच सकी। इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स में अपना 19वां गोल्ड मेडल भी हासिल कर लिया।

भारत की इस जीत की नींव रखी अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने। दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बरसात कर दी।

अभिषेक का ‘तूफानी शो’, 20 गेंद में फिफ्टी!

पारी की शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान पर हमला बोल दिया। उन्होंने महज 20 गेंदों में अर्धशतक ठोककर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी। अभिषेक ने अपनी पारी में जमकर छक्के लगाए और तेजी से रन बटोरे।

अभिषेक आखिरकार 28 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हुए। उनकी विस्फोटक पारी में 7 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। उनके आउट होने के समय भारत का स्कोर 81 रन के आसपास पहुंच चुका था और टीम को बड़े स्कोर की मजबूत नींव मिल चुकी थी।

तिलक वर्मा ने भी बरपाया कहर

अभिषेक के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। तिलक ने महज 22 गेंदों में 51 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे।
तिलक की इस तेजतर्रार पारी ने भारत के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

वैभव सूर्यवंशी नहीं चला पाए बल्ला

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 9 गेंदों पर 15 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे।

वहीं इशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। इसके बाद शिवम दुबे ने तेजी दिखाई और 15 गेंदों में 27 रन ठोक दिए। दुबे ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।

पाकिस्तान की ओर से अहमद डेनियाल ने भारत के तीन विकेट झटके, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के सामने पाकिस्तान के गेंदबाज भारत को 200 के पार जाने से नहीं रोक सके। भारत ने 20 ओवर में 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

213 रन का लक्ष्य, लेकिन पाकिस्तान की शुरुआत लड़खड़ाई

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। साद मसूद 12 रन बनाकर आउट हुए और पाकिस्तान को पहला झटका 33 रन के स्कोर पर लगा।इसके बाद उस्मान खान और माज सदाकत भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। महज 39 रन पर पाकिस्तान ने तीन विकेट गंवा दिए। यहां से भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

हसन नवाज ने अकेले संभाला मोर्चा

लगातार विकेट गिरने के बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने पाकिस्तान की पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों ने साझेदारी कर भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन अयूब के आउट होते ही पाकिस्तान की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।

हसन नवाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 96 रन की पारी खेली और आखिरी तक पाकिस्तान को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर से अपेक्षित साथ नहीं मिलने के कारण पाकिस्तान लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका।

212 के सामने 192 पर थमी पाकिस्तान की पारी

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में शिकंजा कस दिया और पाकिस्तान को 192 रन पर रोक दिया। इस तरह भारत ने पाकिस्तान को 20 रन से हराकर एशियन कप का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया।

अभिषेक की आंधी, तिलक की तबाही और भारतीय गेंदबाजों के कहर ने मिलकर पाकिस्तान की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। भारत की इस शानदार जीत के साथ एशियन गेम्स में देश के गोल्ड मेडल की संख्या 19 हो गई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment