न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शराबी कहकर लौटाया था दूल्हा, अब 15 दिन बाद उसी से मंदिर में रचाई शादी! दिलेर दुल्हन के यू टर्न पर सब हैरान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में अनोखा मामला सामने आया है। जिस दुल्हन ने शराब के शक में दूल्हे की बारात लौटा दी थी, उसी दूल्हे से 15 दिन बाद मंदिर में शादी कर ली। जानिए पूरा घटनाक्रम।

July 9, 2026 7:01 PM
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा। जिस दुल्हे को 15 दिन पहले शराबी कहकर दुल्हन ने लौटाया था, अब उसी दुल्हे से दुल्हन ने मंदिर में शादी रचा ली। हैरानी वाली ये कहानी सामने आयी है छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से। दुल्हन के “U टर्न” लेने के घटनाक्रम के बाद अब हर कोई हैरान है। चर्चा इस बात को लेकर है, कि जिस दुल्हन ने शादी के मंडप में दूल्हे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाते हुए बारात लौटा दी थी, अपने इस फैसले के लिए सम्मान भी हासिल किया था, अब उसी दूल्हे के साथ आखिरकार किन शर्तों के साथ मंदिर में विवाह कर लिया ? करीब 15 दिन के भीतर बदले इस घटनाक्रम ने लोगों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों के बीच इस अनोखी शादी की चर्चा जोरों पर है।

पहले शराबी कहकर लौटा दी थी बारात

दरअसल 23 जून को खोखरा गांव से संतराम की बारात कोसमंदा पहुंची थी। शादी की रस्मों के दौरान दुल्हन मुस्कान को दूल्हे के नशे में होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात बिना शादी के वापस लौट गई।दुल्हन के इस फैसले की प्रदेशभर में सराहना हुई। इसे महिला सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज की दिशा में साहसिक कदम बताया गया।

सम्मानित भी हुई थीं मुस्कान

बारात लौटाने की घटना के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस ने मुस्कान को सम्मानित किया। उन्हें परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। नशामुक्ति अभियान से जोड़ने की भी चर्चा रही। उस समय मुस्कान का फैसला पूरे प्रदेश में मिसाल के रूप में देखा गया था।

फिर बदली पूरी कहानी

अब इस मामले ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और बाद में मुस्कान तथा संतराम ने मंदिर में सादगी से विवाह कर लिया। दोनों ने साथ रहने और नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है।यही वजह है कि जिस शादी की चर्चा पहले टूटने को लेकर थी, अब वही शादी दोबारा होने की वजह से सुर्खियों में है।

दूल्हे ने बताई अपनी सफाई

संतराम का कहना है कि उन्होंने शराब नहीं पी थी। उनके अनुसार किसी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी। उनका दावा है कि वह शराब के नशे में नहीं थे और गलतफहमी के कारण शादी टूट गई।

दुल्हन बोलीं- हमें गुमराह किया गया

मुस्कान का कहना है कि उस समय उन्हें गलत जानकारी दी गई थी। बाद में पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई तो उन्हें महसूस हुआ कि शादी तुड़वाने की साजिश रची गई थी। इसी के बाद दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से दोबारा रिश्ता स्वीकार किया और मंदिर में विवाह संपन्न कराया।

प्रदेश ही नहीं, देशभर में चर्चा

यह मामला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहले दुल्हन ने दूल्हे को कथित शराबी बताकर मंडप से लौटा दिया, फिर उसी दूल्हे से कुछ ही दिनों बाद शादी कर ली। ऐसे मामलों के उदाहरण बेहद कम देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि यह अनोखा विवाह पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।हालांकि, इस पूरे मामले में शराब पीने या नशीला पदार्थ मिलाए जाने के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्ष अब आपसी सहमति से वैवाहिक जीवन शुरू करने की बात कह रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment