न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

जांजगीर-चांपा में ISI लिंक का शक: किरायेदार सत्यापन में पंजाब का युवक गिरफ्तार, मोबाइल से मिले विदेशी कनेक्शन

June 22, 2026 4:46 AM
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अकलतरा क्षेत्र में चलाए जा रहे किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस ने पंजाब निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के संपर्क में होने का संदेह जताया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कुछ ऐसे तथ्यों की जानकारी भी सामने आयी है, जिससे आंतकी संगठन से भी सांठगांठ हो सकता है। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

किरायेदार सत्यापन में खुलासा

दरअसल जांजगीर पुलिस ने इन दिनों किरायेदार के सत्यापन का अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अकलतरा में किरायेदारों के सत्यापन के दौरान की गई। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर युवक को हिरासत में लिया गया, जिसकी पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को जांच के दौरान उसके पहचान पत्र और घर से मिले दस्तावेज के आधार पर शक हुआ, जिसके बाद पूछताछ में पुलिस को चौकाने वाली जानकारी मिली।

मोबाइल से मिले चौंकाने वाले साक्ष्य

प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। इनमें पाकिस्तान समेत अन्य विदेशी नंबरों से संपर्क, व्हाट्सएप चैट, वीडियो कॉल और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े डेटा शामिल हैं।पुलिस का दावा है कि इन चैट्स और कॉल्स के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा करने और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े संकेत मिले हैं।

न्यायालय में पेश, जांच जारी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क और उसके अन्य संपर्कों का पता लगाया जा सके।

बड़े नेटवर्क की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच एजेंसियां आरोपी के डिजिटल डिवाइस, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच कर रही हैं।पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में आगे और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।जांजगीर-चांपा में किरायेदार सत्यापन के दौरान सामने आया यह मामला सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच के बाद और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment