न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Janjgir-Champa News: बच्चों से कथित गलत हरकत के आरोप में प्रधानपाठक निलंबित, वायरल वीडियो के बाद कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा के डोंगाकोहरौद प्राथमिक स्कूल के प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को वायरल वीडियो और बच्चों से कथित गलत हरकत के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

August 1, 2026 2:36 PM
---Advertisement---11

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शासकीय प्राथमिक शाला तेलीपारा, डोंगाकोहरौद से जुड़े वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जांच कराई गई, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

वायरल वीडियो के बाद हरकत में आया प्रशासन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए थे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पामगढ़ द्वारा की गई जांच और प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।

निलंबन आदेश जारी

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया प्रधानपाठक का आचरण गंभीर कदाचार की श्रेणी में पाया गया है। उनका व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत पाए जाने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

क्या हैं आरोप?

परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधानपाठक ने बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।वायरल वीडियो में प्रधानपाठक कक्षा के भीतर पैंट पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो के सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया। इन आरोपों की जांच अभी जारी है और पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस ने आरोपी प्रधानपाठक भुवनेश्वर कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासन, गरिमा और बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment