न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Janjgir-Champa School Teacher News: सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप, बच्चों से नारियल-चावल हाथ में रखवाकर दिलाई कसम

जांजगीर-चांपा के बलौदा विकासखंड के सरकारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका पर बच्चों से नारियल-चावल हाथ में रखवाकर कसम दिलाने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।

July 31, 2026 6:30 AM
जांजगीर के स्कूल में शिक्षिका पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप
---Advertisement---11

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शिक्षिका पर स्कूल में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा है। पूरा मामला जांजगीर जिले के बलौदा विकासखंड स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में शिक्षिका पर अंधविश्वास फैलाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि सोने की बाली खो जाने के बाद शिक्षिका ने बच्चों के हाथ में नारियल और चावल रखवाकर कथित तौर पर कसम दिलाई।

इतना ही नहीं, गहना वापस नहीं करने पर अनहोनी होने की बात भी कही गई, जिससे कई बच्चे डर और दहशत में आ गए।घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर में शिक्षिका की सोने की बाली कहीं खो गई थी। आरोप है कि बाली नहीं मिलने पर शिक्षिका ने कक्षा के बच्चों को इकट्ठा कर उनके हाथ में नारियल और चावल रखवाए तथा कथित रूप से कसम दिलाई कि जिसने बाली ली है, वह लौटा दे, अन्यथा उसके साथ अनहोनी होगी।बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद कई बच्चे मानसिक रूप से भयभीत हो गए और उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर किया हंगामा

बच्चों से घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा और वैज्ञानिक सोच देने का स्थान है। ऐसे में अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास पर गलत प्रभाव डाल सकती हैं।

शिक्षा विभाग ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षिका के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस से भी की गई शिकायत

इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। यदि जांच में किसी प्रकार की कानूनी जिम्मेदारी सामने आती है, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment