School Teacher Viral Video। स्कूल में रंगरेलियां मनाने वाले शिक्षक-शिक्षिका की छुट्टी हो गयी है। क्लासरूम में आपत्तिजनक हालत में Viral Video पर अब दोनों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सरकारी स्कूल के कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित शिक्षक और शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
वायरल हुए वीडियो के मुताबिक कुछ दिन पहले नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित प्राथमिक शाला खैरवार पारा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में विद्यालय परिसर के भीतर पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका कथित रूप से आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा, जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए।
जांच में प्रथम दृष्टया सही पाए गए आरोप
वायरल वीडियों की विभाग की तरफ से जांच करायी गयी। विभागीय जांच के दौरान विद्यालय के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए गए। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों शिक्षकों की पहचान की पुष्टि होने के बाद प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन का मामला मानते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन दोनों की तरफ से नोटिस का जो जवाब दिया गया, वो संतुष्टि लायक नहीं था। जिसके बाद दोनों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया।
निलंबन अवधि में यहां रहेगा मुख्यालय
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नवागढ़ तथा निलंबित शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, अकलतरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी
वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोगों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। उनका कहना है कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा, भविष्य और संस्कार निर्माण का केंद्र होता है। ऐसे मामलों से शिक्षा व्यवस्था की छवि धूमिल होती है और समाज में गलत संदेश जाता है।










