Chhattisgarh School Teacher Viral News। शिक्षक-शिक्षिका स्कूल में ही रंगरेलियां मनाते पकड़े गये हैं। स्कूल के आफिस में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, उसी दौरान किसी ने दोनों की तस्वीर बना ली और फिर उस वायरल कर दिया। उसी वायरल वीडियो ने जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षा महकमे में हलचल मचा दी है। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जाजंगीर जिले का है, जहां नवागढ़ विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक और शिक्षिका से जुड़े कथित वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका की अश्लील हरकत
इधर, वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि दोनों शिक्षक-शिक्षिका पर जल्द ही गाज गिर सकती है। इससे पहले सोमवार सुबह से ही वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से प्रसारित होने लगा। देखते ही देखते यह वीडियो अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों के बीच चर्चा का केंद्र बन गया। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वीडियो में आपत्तिजनक हरकत करते दिखे
वायरल हुए वीडियो में शिक्षिका और शिक्षक स्कूल के आफिस में आपत्तिजनक हालत में खड़े हैं। दोनों की शारीरिक स्थिति भी काफी आपत्तिजनक है। बताया जा रहा है कि दोनों पर ग्रामीणों की काफी पहले से नजर थी। शिक्षक-शिक्षिका के संबंध को लेकर स्कूल में भी काफी चर्चाएं थी, जिसका जिक्र बच्चों ने अपने परिजनों से भी किया था। उसी सूचना के आधार पर ग्रामीणों ने नजर रखना शुरू किया और जैसे ही शिक्षक- शिक्षिका अकेले में रोमांस करते नजर आये, वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
गांव से लेकर सोशल मीडिया तक बहस
शिक्षक-शिक्षिका के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि यदि आरोप सही हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक समाज में आदर्श की भूमिका निभाते हैं और ऐसे मामलों की सच्चाई सामने आनी चाहिए।वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वीडियो की सत्यता की जांच जरूरी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कई बार भ्रामक और एडिटेड वीडियो भी वायरल हो जाते हैं।
शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तथ्य जुटाने और वीडियो की जांच करने के निर्देश दिए हैं। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि वीडियो कब और कहां का है तथा उसमें दिखाई दे रहे लोग वास्तव में वही हैं या नहीं, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है।शिक्षा विभाग का कहना है कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। तकनीकी और तथ्यात्मक परीक्षण के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।










