न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

जशपुर: एक माह के मासूम को लेकर फरार महिला गिरफ्तार, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंपा

June 21, 2026 5:28 AM
---Advertisement---

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला किडनैपर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला एक माह के मासूम बच्चे को लेकर फरार हो गयी थी, अब महिला को जशपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा सकुशल बताया जा रहा है।

घटना को लेकर जशपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम मरंगीपाठ निवासी पहाड़ी कोरवा परिवार अपने एक माह के बच्चे के इलाज के लिए जिला अस्पताल जशपुर आया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक महिला से हुई, जिसने झाड़-फूंक के जरिए बच्चे को ठीक करने का झांसा देकर परिवार को अपने विश्वास में ले लिया।

झाड़फूंक का झांसा देकर महिला बच्चे लेकर हुई फरार

आरोप है कि महिला परिवार को जशपुर बस स्टैंड तक अपने साथ ले गई, जहां उसने पहले उन्हें हड़िया पिलाई और बाद में एक होटल में भोजन कराया। भोजन के दौरान जब परिजन व्यस्त थे, तभी महिला एक माह के मासूम बच्चे को लेकर मौके से फरार हो गई।बच्चे के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। काफी तलाश के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने सिटी कोतवाली जशपुर में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस के सीसीटीवी के जरिये जुटाया सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और बस स्टैंड सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान कर उसे बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मासूम बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment