न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari News: हादसे में के एक साथ दो सहेलियों की चली गई जान, नहाने के दौरान अचानक हुई थी लापता

June 26, 2026 9:26 AM
---Advertisement---

मगरलोड (धमतरी)। एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को रुला दिया। दो सहेली की एक साथ हादसे में जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों बच्ची एक साथ तलब में नहाने गई थी। जहां गांव के तालाब में नहाने गए दोनो बच्ची की डूबने से मौत हो गई।

इस घटना से परिवार वाले सदमे में है। गांव में शोक की लहर है। थाना से मिली जानकारी अनुसार, 26 जून शुकवार की सुबह लगभग 9 बजे ग्राम कपालफोड़ी की बच्ची खुशबू साहू उम्र 8 वर्ष पिता दीपक साहू अपनी सहेली गीतिका साहू उम्र 8 वर्ष पिता नारद साहू के साथ गांव के बाजार तालाब में नहाने गई थी।

दोनों नहाते नहाते गहरे पानी में जाकर डूब गई। उसके कुछ दूरी में ही पेमिन बाई साहू भी नहा रही थी, अचानक बच्ची आँखो से ओझल हो गई, तो महिला ने ढूंढना शुरू किया। तालाब के किनारे बच्ची का कपड़ा व बाल्टी पड़ा हुआ था।

गांव की महिला पेमिन बाई साहू ने बच्ची नहीं दिखने पर संदेह होने पर उसके परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्ची के परिवार वाले तालाब पहुंच कर अंदर पानी में खोजबीन की थी। तालाब के लगभग 7 फिट अंदर पानी में दोनों बच्ची का शव मिला। खुशबू साहू और गीतिका साहू को पानी से निकाल कर निजी वाहन से शासकीय अस्पताल मगरलोड में लाया।

जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्ची को मृत घोषित किया। दोनों बच्ची की मौत से परिवार वाले सदमे में है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा पीएम के लिए भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment