न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Kulgam Terror Attack Chhattisgarh Workers: कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने किया 20-20 लाख रुपये सहायता का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती और बलौदाबाजार के दो मजदूरों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

August 1, 2026 10:31 AM
---Advertisement---11

Raipur News | Kulgam Terror Attack | Chhattisgarh Workers Killed

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। दिल्ली दौरे से रायपुर लौटते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और दोनों दिवंगत श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।


इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। कल दिल्ली से भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संदर्भ में अफसरों से बात की थी। हालांकि पहले सिर्फ एक मजदूर की जान गयी थी, दूसरा मजदूर अस्पताल में भर्ती था। मुख्यमंत्री ने देर रात ही दिल्ली ने अफसरों को निर्देश दिया था कि मजदूर के इलाज के बेहतर व्यवस्था की जाये। हालांकि इलाज के दौरान दूसरे मजदूर की भी जान चली गयी।

कुलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सर्च करते सेना के जवान

रायपुर से दिल्ली लौटने के बाद घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने दुख जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकियों की इस कायराना हरकत की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

श्रीनगर के कुलगाम में आतंकियों ने मजदूरों पर बरसाईं गोलियां

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम श्रीनगर के कुलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों ने काम कर रहे मजदूरों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में सक्ती जिले के दीपक रात्रे (24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बलौदाबाजार जिले के भूपेंद्र कुमार (28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली दौरे से लौटते ही CM ने लिया संज्ञान

दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

छत्तीसगढ़ के दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले दोनों मजदूर रोजगार के सिलसिले में जम्मू-कश्मीर गए थे। अचानक हुए इस हमले ने सक्ती और बलौदाबाजार के दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना की सूचना मिलते ही दोनों जिलों में शोक का माहौल है।

आतंक के खिलाफ सख्त संदेश

कुलगाम में हुए इस हमले ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आतंकवादी निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हटते। मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने गए दो युवकों की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है।
________________________________________

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment