न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायगढ़ में बड़ा हादसा: पुणे से पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की दिवेआगर बीच पर डूबने से गयी जान, सभी के शव भी हुए बरामद

एक साथ आठ युवा छात्रों की इस तरह अचानक मौत से उनके परिवारों और पूरे इलाके में गहरा शोक और मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें परिजनों से संपर्क कर रही हैं

October 1, 2026 3:47 PM
---Advertisement---11

रायगढ़/पुणे: एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। एक साथ 8 स्कूली बच्चों की डूबने से जान चली गयी। हादसे के बाद चले रेस्क्यू में सभी बच्चे के शव बरामद कर लिये गये है। घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले की है, जहां से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। पुणे से पिकनिक मनाने आए आठ स्कूली छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। यह हादसा रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर हुआ है। अचानक तेज लहरों और गहरे पानी के बहाव में ये सभी छात्र बह गए थे।

कोचिंग क्लास से पिकनिक पर गए थे छात्र

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के आलंदी स्थित ‘विनर्स एकेडमी फॉर 11th & 12th’ के 48 बच्चों का एक समूह घूमने के लिए दिवेआगर के दिघी सागरी पहुंचा था। इस ग्रुप में 25 लड़के, 17 लड़कियां और छह शिक्षक शामिल थे। सभी छात्र समुद्र में नहाने और तैरने के दौरान पानी की गहराई और लहरों का सही अंदाजा नहीं लगा पाए, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

सभी आठ शव बरामद

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद समुद्र से सभी आठों छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले सभी आठ छात्र 16 वर्ष के थे और पुणे के आलंदी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
• तन्मय दत्तात्रेय वाहिले
• सुमित भरत अहिरे
• प्रणव रामदास बनसोडे
• कैवल्य सतीश वासनकर
• राजवीर युवराज वाहिले
• यश किरण वानखेड़े
• सोहम तुकाराम भंडवलकर
• कौस्तुभ संदीप दौंड

इलाके में पसरा मातम

एक साथ आठ युवा छात्रों की इस तरह अचानक मौत से उनके परिवारों और पूरे इलाके में गहरा शोक और मातम का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की टीमें परिजनों से संपर्क कर रही हैं तथा इस दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment