न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Nakti Land Row: “झूठ बोल रही है कांग्रेस, नकटी में नहीं बन रहा विधायक आवास” मंत्री केदार कश्यप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कांग्रेस ने शुरू की थी, भूमि आवंटन की प्रक्रिया

नकटी भूमि विवाद पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विधायक कॉलोनी बनने की बात पूरी तरह झूठी है। कांग्रेस तथ्यों को छिपाकर सरकार की छवि खराब करने और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।

July 6, 2026 1:37 PM
---Advertisement---

रायपुर। नकटी गांव भूमि विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत और तेज हो गई है। नकटी गांव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के अपने अलग-अलग दावे हैं। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के शासनकाल में विधायक आवास के लिए जमीन आवंटन की कार्रवाई की गयी, जबकि भाजपा का दावा है कि ये प्रक्रिया कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई। इस मामले को लेकर आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।

वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि नकटी की जमीन पर विधायक कॉलोनी बनाए जाने का दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस तथ्यों को छिपाकर सरकार की छवि खराब करने और लोगों को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रही है।

‘विधायक कॉलोनी का दावा पूरी तरह झूठा’

केदार कश्यप ने कहा कि विवादित भूमि के उपयोग को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। वर्तमान में यह जमीन राजस्व विभाग के अधीन है और भविष्य में इसका उपयोग हाउसिंग बोर्ड तथा सक्षम विभाग नियमानुसार तय करेंगे। ऐसे में विधायक कॉलोनी बनाए जाने का दावा पूरी तरह निराधार है।

कांग्रेस सरकार में शुरू हुई थी भूमि आबंटन प्रक्रिया

मंत्री ने कहा कि जिस भूमि को लेकर कांग्रेस आज सवाल उठा रही है, उसकी आबंटन प्रक्रिया 1 सितंबर 2020 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी। राजस्व अभिलेखों में यह स्पष्ट दर्ज है कि भूमि हाउसिंग बोर्ड को आबंटित करने के लिए प्रस्तावित थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब उन्हीं तथ्यों को छिपाकर राजनीति कर रही है।

3 हेक्टेयर से बढ़कर 15 हेक्टेयर तक पहुंचा अतिक्रमण

केदार कश्यप के मुताबिक, भूमि चिन्हित होने के बाद वहां अवैध कब्जे लगातार बढ़ते गए और अतिक्रमण करीब 3 हेक्टेयर से बढ़कर 15 हेक्टेयर तक पहुंच गया। जिला प्रशासन ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए कई बार सहमति बनाने का प्रयास किया।

‘पूरे गांव को नहीं, सिर्फ एक वार्ड में हुई कार्रवाई’

मंत्री ने कांग्रेस के उस आरोप को भी खारिज किया जिसमें पूरे नकटी गांव को उजाड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नकटी गांव के 17 वार्डों में से केवल एक वार्ड में सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई। पूरे गांव को उजाड़े जाने का प्रचार पूरी तरह भ्रामक है।

‘साय सरकार ने किया पुनर्वास, कांग्रेस ने नहीं’

केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए नया रायपुर में आवास उपलब्ध कराए, मकानों की चाबियां सौंपीं और सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के समय सेरीखेड़ी में हटाए गए परिवारों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

कांग्रेस पर लगाया लोगों को भड़काने का आरोप

मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नकटी मामले को जन आंदोलन का रूप देने और लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है कि किसी भी गरीब, किसान या जरूरतमंद के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस को झूठ और भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर राजनीति करनी चाहिए।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment