न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Holiday List Change: छुट्टी में हुआ बदलाव, जारी हुआ आदेश, 15 सितम्बर को रहेगा अवकाश, पढ़िए आदेश

छुट्टी की तारीख बदल दी गई है। अब 18 सितंबर की जगह 15 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा। बैंक और कोषालय खुले रहेंगे।

September 10, 2026 2:31 PM
---Advertisement---11

Holiday News : छुट्टी के आदेश में बदलाव किया गया है। अब 15 सितंबर को छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल ये छुट्टी बदलाव की वजह से 15 सितंबर को तय की गयी है। जिला प्रशासन रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने त्योहार ‘नवा खाई’ के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में औपचारिक संशोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

अब 15 सितंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

दरअसल दोनों जिले में स्थानीय अवकाश की पहले भी जो लिस्ट जारी हुई थी, उसमें नवा खाई की छुट्टी दी गयी थी, लेकिन ये छुट्टी पहले 18 सितंबर को दी गयी थी। पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश (क्र./129/व.लि./2026 सारंगढ़ दिनांक 09.01.2026) के तहत नवार खाई त्योहार के लिए 18 सितंबर 2026 (दिन शुक्रवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था।अब नए संशोधित आदेश के अनुसार, दिनांक 18.09.2026 के स्थान पर 15 सितंबर 2026 (दिन मंगलवार) को पूरे जिले के लिए स्थानीय अवकाश (Local Holiday) घोषित किया गया है।

रायगढ़ में स्थानीय अवकाश में हुआ बदलाव

बैंकों और कोषालयों पर लागू नहीं होगा आदेश

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानीय अवकाश जिला कोषालय (Treasury), उप-कोषालय (Sub-Treasury) और बैंकों के लिए लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में कार्य पूर्ववत संचालित रहेंगे।
देखिये छुट्टी का आदेश …

स्थानीय अवकाश की छुट्टी में हुआ बदलाव, नुआ खाई की छुट्टी अब 15 सितम्बर को होगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment