न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Online Attendance: शिक्षकों के बाद अब कर्मचारियों पर कसा शिकंजा, ऑनलाइन अटेंडेंस में IN या OUT एक भी छूटा, तो पूरे दिन का कटेगा वेतन, मैनुअली रजिस्टर से वेतन पर रोक

सरकारी कर्मचारियों के लिए AEBAS ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य कर दी गई है। 10 बजे के बाद हाजिरी पर अनुपस्थित और वेतन से कटौती होगी।

August 16, 2026 7:12 PM
AEBAS Attendance शिक्षकों के बाद अब कर्मचारियों पर कसा शिकंजा
---Advertisement---11

रायगढ़। शिक्षकों के बाद अब सरकारी कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया गया है। साफ कर दिया गया है कि मैनुअल अटेंडेंस से किसी तरह का वेतन भुगतान नहीं होगा। आनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही अब कर्मचारियों की सैलरी बनेगी। इस संबंध में रायगढ़ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय ने Aadhaar Enabled Biometric Attendance System (AEBAS) के जरिए उपस्थिति दर्ज करने को लेकर सख्त आदेश जारी किया है।

आदेश के मुताबिक अब कर्मचारियों का वेतन AEBAS पोर्टल पर दर्ज और प्रमाणित डिजिटल उपस्थिति के आधार पर ही निकाला जाएगा।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यालयों में समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजाना निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

आदेश में जुलाई और अगस्त माह की AEBAS उपस्थिति की समीक्षा का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें कई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

सुबह 10 बजे से पहले करनी होगी ऑनलाइन हाजिरी

नए निर्देश के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को हर कार्यदिवस सुबह 10 बजे से पहले AEBAS पोर्टल पर ‘आगमन (In)’ दर्ज करना होगा। इसी तरह कार्यालय का काम खत्म होने पर ‘प्रस्थान (Out)’ भी दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।खास बात यह है कि सुबह 10 बजे के बाद उपस्थिति दर्ज करने वाले कर्मचारी को उस दिन के लिए स्वतः अनुपस्थित माना जाएगा।

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो वेतन पर सीधा असर

आदेश में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश वेतन को लेकर है। अगस्त 2026 और इसके बाद के सभी महीनों का वेतन AEBAS पर दर्ज प्रमाणित उपस्थिति के आधार पर ही देय होगा।यानी कर्मचारियों के लिए अब सिर्फ कार्यालय में मौजूद रहना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि निर्धारित समय पर AEBAS में डिजिटल अटेंडेंस दर्ज करना भी जरूरी होगा।

मैनुअल रजिस्टर से वेतन निकालने पर रोक

जिला प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि वेतन बिल तैयार करते समय सिर्फ AEBAS से जनरेट हुई उपस्थिति रिपोर्ट को अंतिम आधार माना जाएगा।किसी कर्मचारी की उपस्थिति के लिए पुराने मैनुअल अटेंडेंस रजिस्टर के आधार पर वेतन आहरण की अनुमति नहीं होगी।

‘In’ या ‘Out’ में से एक भी छूटा तो अनुपस्थित

कर्मचारियों के लिए नियम और भी सख्त हैं। यदि किसी कार्यदिवस में कर्मचारी ने निर्धारित समय पर AEBAS में ‘आगमन (In)’ अथवा ‘प्रस्थान (Out)’ दर्ज नहीं किया, तो उसे उस दिन के लिए स्वतः अनुपस्थित माना जाएगा।
ऐसे दिन को Leave Without Pay (बिना वेतन अवकाश) माना जाएगा और कर्मचारी के वेतन से उस दिन की अनुपातिक कटौती की जाएगी।

DDO की भी तय की गई जिम्मेदारी

वेतन भुगतान की प्रक्रिया में आहरण एवं संवितरण अधिकारी (DDO) की जिम्मेदारी भी तय की गई है। DDO को कोषालय में वेतन बिल प्रस्तुत करने से पहले AEBAS की उपस्थिति रिपोर्ट का पूरी तरह मिलान करना होगा।जिला प्रशासन ने सभी विभाग और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों को तत्काल अपने अधीनस्थ कर्मचारियों तक पहुंचाएं और कार्यालयों में इसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें।

कर्मचारियों के लिए अब क्या बदला?

• रोजाना AEBAS ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य
• सुबह 10 बजे से पहले ‘In’ दर्ज करना होगा
• कार्यालय से निकलते समय ‘Out’ दर्ज करना होगा
• 10 बजे के बाद अटेंडेंस दर्ज करने पर उस दिन अनुपस्थित माना जाएगा
• ‘In’ या ‘Out’ में से कोई एक दर्ज नहीं होने पर भी अनुपस्थिति मानी जाएगी
• अनुपस्थिति वाले दिन वेतन से अनुपातिक कटौती होगी
• मैनुअल रजिस्टर की जगह AEBAS रिपोर्ट ही वेतन का आधार होगी
यह आदेश रायगढ़ जिले के सभी संबंधित सरकारी विभागों और कार्यालयों के लिए जारी किया गया है। इसलिए कर्मचारियों के लिए अब ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर लापरवाही सीधे वेतन पर असर डाल सकती है।

AEBAS क्या है, कैसे काम करेगा?

ऑनलाइन अटेंडेंस की व्यवस्था में आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) का इस्तेमाल किया जाता है। यह कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए आधार से जुड़े बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर आधारित सिस्टम है। इसका उद्देश्य अटेंडेंस की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से दर्ज करना है।
AEBAS में कर्मचारी के आधार विवरण को उसके बायोमेट्रिक डेटा से जोड़ा जाता है। कर्मचारी कार्यालय पहुंचने पर निर्धारित बायोमेट्रिक डिवाइस के माध्यम से अपनी पहचान का प्रमाणीकरण कराता है। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद सिस्टम उसकी एंट्री या एग्जिट का समय रिकॉर्ड करता है और अटेंडेंस डेटा ऑनलाइन अपडेट होता है।

चार चरणों में समझिए AEBAS की प्रक्रिया

1. नामांकन: कर्मचारी अपने आधार विवरण के साथ बायोमेट्रिक जानकारी रजिस्टर करता है।
2. प्रमाणीकरण: कार्यालय पहुंचने पर कर्मचारी बायोमेट्रिक डिवाइस के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करता है।
3. अटेंडेंस मार्किंग: पहचान सत्यापित होने के बाद सिस्टम कर्मचारी की उपस्थिति और समय दर्ज करता है।
4. ऑनलाइन अपडेट: दर्ज अटेंडेंस डेटा सिस्टम में अपडेट होता है, जिसे अधिकृत स्तर पर देखा जा सकता है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment