न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

OPS को 2 अक्टूबर से होने वाले आंदोलन को जागरूक शिक्षक संघ का खुला समर्थन, जाकेश साहू ने की सभी शिक्षकों से शामिल होने की अपील

OPS को लेकर 2 अक्टूबर से होने वाले आंदोलन को छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने समर्थन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने सभी शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की

September 22, 2026 7:49 AM
---Advertisement---11

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के द्वारा आगामी 2 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के धरना स्थल स्थित तूता मैदान में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन को छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने अपना खुला और नि: शर्त समर्थन दिया है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र साहू, शिवकुमार साहू, प्रदेश सचिव राजेंद्र लाडेकर, प्रदेश महासचिव भोजराम साहू, गायत्री मंडलोई, महेश्वर कोटपरिहा, प्रदेश संयुक्त सचिव हरिशंकर पटेल, कमलेश कुमार भारती, प्रदेश प्रवक्ता, नरेंद्र तिवारी, केशव पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित कुमार पटेल, अमर दास बंजारे, रामसेवक पैकरा, राजेंद्र कुमार साहू, जगदीश साहू, दिनेश कुमार लहरें, देवेंद्र वर्मा, प्रमोद कुंभकार, दिनेश निर्मलकर, संतोष जैन, मनोज यादव, अभिषेक तिवारी, सुषमा प्रजापति, नारद सहारे, मुकेश दिवाकर, शंभूराम साहू, चंद्रशेखर सारथी, अरविंद पांडे, देवीदयाल साहू, फूलदेव गुप्ता, हीरालाल विश्वकर्मा, ज्वाला बंजारे, महेश शर्मा, बिमला लकड़ा, मंजू शर्मा, नंदकुमार पटेल, रूलिका लकड़ा, नूरजहां खान, रूपेंद्र कुमार साहू, कोमल सिंह गुरु, तिलक खांडे, कुलदीप सिन्हा, शशिमा कुर्रे, विनोद सिंह राजपूत, मनीषा मिंज, कुलेश्वरी साहू, कैलाशचंद्र ठाकुर आदि ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के सैकड़ो एवं हजारों शिक्षक एलबी संवर्ग सेवानिवृत हो चुके हैं।

उसके बाद भी उन्हें पुरानी पेंशन नहीं मिल रही है। पुरानी की जगह उनका नया पेंशन मिल रहा है जिसमें स्थिति ऐसी हो गई है कि जिस शिक्षक का वेतन 60 से 70 हजार रुपए था, उसकी पेंशन मात्र 700 से 800 एवं लगभग एक हजार रुपए मात्र ही मिल रहा है। जिससे शिक्षकों के सामने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज किशोर तिवारी ने अपने संगठन के माध्यम से आगामी 2 अक्टूबर को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का ऐलान किया है।

उक्त ऐलान को समर्थन देते हुए जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू, अमित नेताम, रंजीत प्रजापति, दिनेश रजक, गीता पाठक, रुचि त्रिवेदी सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारीयो ने प्रदेश के समस्त शिक्षक साथियों से अपील किया है कि प्रदेश के सभी शिक्षक साथी अपने संघ संगठन से ऊपर उठकर अपने प्रमुख मांग पुरानी पेंशन की मांग को लेकर किए जा रहे उक्त आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment