न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Pendra News: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में संविदा शिक्षक गिरफ्तार, पहले हो चुकी थी बर्खास्तगी; अब POCSO समेत गंभीर धाराएं जुड़ीं

पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। छात्रा के बयान के आधार पर POCSO एक्ट समेत गंभीर धाराएं जोड़ी गईं।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

Teacher Arrest। बर्खास्तगी के बाद अब शिक्षक अमित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पहले छात्रा का सिर्फ घर पर रोके जाने का आरोप था, लेकिन बाद में कथित दुष्कर्म के आरोप के बाद शिक्षक के खिलाफ धाराएं बढ़ायी गयी। जिसके बाद अब शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

छात्रा के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने पहले दर्ज मामले में पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस के अनुसार, सतना निवासी अमित शर्मा विद्यालय में संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक के रूप में पदस्थ था।

आरोप है कि उसने अपनी ही नाबालिग छात्रा को बहाने से अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पहले बंधक बनाने का अपराध दर्ज किया गया था, लेकिन जांच के दौरान छात्रा के बयान के आधार पर अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है।

पहले ही हो चुकी थी विभागीय कार्रवाई

इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया था। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने कलेक्टर की स्वीकृति के बाद जारी आदेश में कहा था कि आरोपी का आचरण शिक्षकीय गरिमा के विपरीत है और उसने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन किया है। इसी आधार पर उसे तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया।

जांच में बढ़ीं गंभीर धाराएं

प्रारंभिक शिकायत में छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले जाकर कई घंटे तक रोककर रखने का आरोप था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। इसके बाद पेंड्रा पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि जांच में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते हैं तो कानून के अनुसार और भी धाराएं जोड़ी जा सकती हैं।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment