न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में जजों का प्रमोशन: 38 सिविल जज हुए प्रमोट, हाईकोर्ट ने सीनियर डिविजन में किया प्रमोट, जारी हुआ आदेश

July 16, 2026 7:57 AM
---Advertisement---

Chhattisgarh Judge Promotion News। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक सेवा के अफसरों का प्रमोशन आदेश जारी किया है।  38 सिविल जज (जूनियर डिविजन) को सिविल जज (सीनियर डिविजन) के पद पर पदोन्नत लिस्ट जारी हुई है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने पदोन्नति आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार सभी न्यायिक अधिकारियों को मार्च और अप्रैल 2026 की अलग-अलग प्रभावी तिथियों से पदोन्नति प्रदान की गई है। पदोन्नति के बाद संबंधित अधिकारियों को सिविल जज (सीनियर डिविजन) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

इन 38 न्यायिक अधिकारियों को मिला प्रमोशन

हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, उनमें अंजली पांडेय, अंकिता अग्रवाल, दिव्या गोयल, ऐश्वर्या दीवान, शैलेश कुमार वशिष्ठ, आफरीन बानो,  हरषि अग्रवाल, मीनू नंद,  प्रज्ञा अग्रवाल, स्वर्णा देहरे, काम्या आयर, सारिका नंदे, अजय सिंह मीणा, रश्मि मिश्रा, शाश्वत दुबे, कोनिका यादव, आशीष कुमार चांदहे, गुरु प्रसाद देवांगन, कुमुदिनी गर्ग, अंकिता यदु, उन्नति महिस्वर, सिद्धार्थ आनंद सोनी, तनया ब्राह्मी, नीति, मनीष कुमार, साक्षी ध्रुव, पार्थ दुबे, जेनिफर लकड़ा, धारिणी राणा, प्रांजलि नेताम, राजेश खलको, अजय लकड़ा, ध्रुवराज ग्वाल, शिवेन्द्र कुमार टेकाम, श्वेता ठाकुर, पुनीत तिग्गा, डिपल और प्रवीण कुजूर शामिल हैं।

न्यायिक व्यवस्था को मिलेगा अनुभव का लाभ

हाईकोर्ट के इस फैसले को न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पदोन्नति के बाद सीनियर डिविजन के न्यायाधीशों को अधिक जिम्मेदार मामलों की सुनवाई का दायित्व मिलेगा, जिससे न्यायिक कार्यों में दक्षता और अनुभव का बेहतर उपयोग हो सकेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment