न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

कांस्टेबल की मौत की छलांग: हार्ट सर्जरी से दो दिन पहले आरक्षक ने अस्पताल की पहली मंजिल से लगाई छलांग, इलाज के दौरान चली गयी जान

रायपुर के बालाजी अस्पताल में हार्ट का इलाज करा रहे जशपुर के आरक्षक देव नारायण सिंह ने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। आईसीयू में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

September 11, 2026 3:22 PM
---Advertisement---11

रायपुर। राजधानी के एक अस्पताल से बड़ी खबर आ रही है। इलाज के लिए प्राइवेट हास्पीटल में भर्ती एक कांस्टेबल ने पहली मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक हार्ट का इलाज कराने जशपुर से एक कांस्टेबल को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरक्षक का नाम देव नारायण सिंह बताया जा रहा । देव नारायण को राजधानी के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी की जानी थी।

लेकिन आज अचानक पहली मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की है। देव नारायण सिंह हार्ट संबंधी बीमारी के इलाज के लिए बालाजी अस्पताल में भर्ती थे।

बताया जा रहा है कि चिकित्सकों ने उनकी हार्ट सर्जरी की तैयारी की थी और दो दिन बाद ऑपरेशन होना था। प्रारंभिक तौर पर सर्जरी को लेकर उनके तनाव में होने की बात सामने आई है। हालांकि, उन्होंने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाने का कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है।

गंभीर हालत में आईसीयू में कराया गया भर्ती

घटना के बाद अस्पताल में मौजूद स्टाफ ने तत्काल आरक्षक को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया गया, लेकिन शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।देव नारायण सिंह जशपुर जिले के रहने वाले थे और पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। हार्ट संबंधी समस्या के उपचार के लिए उन्हें रायपुर लाया गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पंडरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल के स्टाफ और घटना के समय आरक्षक के साथ मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले आरक्षक की स्थिति क्या थी और उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कल जवान का अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा।

नोट– आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके किसी परिचित को आत्महत्या का ख्याल आता है, तो उन्हें मानसिक सहयोग दें। मनोचिकित्सक से भी सलाह दे सकते हैं। याद रखिये जीवन अनमोल है, उसे व्यर्थ ना गंवायें। SEO Title: रायपुर बालाजी अस्पताल में आरक्षक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment