न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायपुर में बड़ी वारदात से सनसनी, पत्नी और दो बच्चों की मौत; आरोपी अस्पताल में भर्ती

रायपुर के डूमरतराई साहू पारा में रविवार सुबह एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। पत्नी और दो बच्चों की मौत, आरोपी अस्पताल में भर्ती।

September 27, 2026 3:37 AM
---Advertisement---11

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों की पहचान खिलेश्वरी साहू, उनके बेटे आशीष साहू (10) और ज्ञान साहू (8) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी पति भुनेश्वर साहू को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार में विवाद के बाद घटना की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह डूमरतराई के साहू पारा स्थित घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान यह घटना सामने आई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आएगी घटना की पूरी वजह

फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस परिवार के सदस्यों, आसपास के लोगों और अन्य संभावित साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस घटना के बाद डूमरतराई के साहू पारा में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी अनुसार किरायेदार भुनेश्वर साहू ने जो जिला बालोद का रहने वाला है, इन हत्याओं का मुख्य आरोपी है। आरोपी ने पहले ने अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर दी फिर खुद पर ही चाकू से वार किए हैं जिससे वह घायल हो गया है देर रात घटित घटना के बाद जानकारी पर मन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया है, साथ ही घटनास्थल को पुलिस ने सील कर दिया है।

फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment