न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Raipur Crime: आधी रात जोरदार आवाज और फिर मिला युवक का शव, हत्या या हादसा? पांच साथी से देर रात पूछताछ

रायपुर के कचना खमारडीह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रात 1:25 बजे जोरदार आवाज के बाद युवक प्रदीप का शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

October 4, 2026 3:09 AM
रायपुर में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव
---Advertisement---11

रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना खमारडीह स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी(1-4) में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करीब 1:25 बजे अचानक एक जोरदार आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर कॉलोनी का सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। युवक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना कॉलोनी के अध्यक्ष युगल किशोर साहू को दी। अध्यक्ष को जानकारी मिलने के बाद कॉलोनी के लोग और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में युवक की संदिग्ध परिस्थिति

ऊंचाई से गिरा तो शरीर पर चोट और खून क्यों नहीं?

घटना को लेकर सबसे बड़ा सवाल शव की स्थिति को लेकर उठ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक के ऊंचाई से नीचे गिरने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौके पर शव से खून निकलने की बात सामने नहीं आई। शरीर पर भी चोट के स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देने की बात कही जा रही है।

इसी वजह से घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। क्या प्रदीप की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई? क्या उसने खुदकुशी की? या फिर मामला कुछ और है और घटना को अलग रूप देने की कोशिश की गई? फिलहाल इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मिलेगा।

रायपुर में देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव

मौत के कुछ घंटे पहले साथियों के साथ था प्रदीप

जानकारी के मुताबिक, प्रदीप मूल रूप से ओडिशा का रहने वाला था और राजधानी में निर्माणाधीन एक अस्पताल में प्लंबर का काम करता था। वह अपने भाई और कुछ अन्य साथियों के साथ कचना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता था।

शनिवार शाम करीब 6 बजे ड्यूटी से लौटने के बाद प्रदीप ने अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी और खाना खाया था। इसके कुछ घंटे बाद ही रात करीब 1:25 बजे कॉलोनी में जोरदार आवाज सुनाई दी और नीचे प्रदीप का शव मिला।

इस दौरान किसी विवाद की बात से प्रदीप के साथियों ने इनकार किया है। हालांकि, घटना के बाद उनके व्यवहार को लेकर मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने सवाल जरूर उठाए हैं।

Raipur में पुलिस पहुंचे मौके पर

सूचना देने पहुंचे गार्ड के सामने भी नहीं दिखी ज्यादा प्रतिक्रिया

घटना से जुड़ी एक और बात लोगों को हैरान कर रही है। बताया जा रहा है कि जब कॉलोनी का सुरक्षाकर्मी घटना की जानकारी देने के लिए प्रदीप के साथियों के कमरे तक पहुंचा, तब वहां मौजूद युवकों की ओर से घटना को लेकर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई दी।

बाद में कॉलोनी के एक पदाधिकारी के मौके पर पहुंचने के बाद प्रदीप के कुछ साथी नीचे आए और शव के पास पहुंचे। हालांकि, इन परिस्थितियों को लेकर भी अभी तक पुलिस की ओर से कोई निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

रायपुर पुलिस ने 5 संदिग्धों को लिया हिरासत में

पांच साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया

घटना के बाद पुलिस ने प्रदीप के साथ रहने वाले पांच साथियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि प्रदीप की मौत से पहले उसके साथ क्या हुआ था और रात में घटनास्थल पर मौजूद परिस्थितियां क्या थीं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों और मौत की वजह से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। हादसा, आत्महत्या या किसी आपराधिक घटना—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच से ही इस रहस्यमयी मौत की असली कहानी सामने आएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment