न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

बाल-बाल बचे 30 कर्मचारी: कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, कूदकर कर्मचारियों ने बचायी अपनी जान, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर लौट रही थी गाड़ी

रायपुर के राखी थाना क्षेत्र में मंत्रालय स्टाफ की बस में अचानक आग लग गई। कबीर नगर रूट की बस ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारियों को लेकर जा रही थी।

September 23, 2026 2:31 PM
मंत्रालय स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी गाड़ी
---Advertisement---11

रायपुर।  राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा हादसा टल गया। कर्मचारियों से भरी बस में आग लग गयी। बीच सड़क पर ही बस धू-धूकर जल उठी। देखते ही देखते आग पूरे बस में फैलने लगी। किसी तरह से कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। घटना उस वक्त घटी, जब शाम की छुट्टी के बाद कर्मचारी अपने घर वापस लौट रहे थे।

इससे पहले बुधवार शाम मंत्रालय के कर्मचारियों को लेकर जा रही स्टाफ बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस कबीर नगर रूट की थी और ड्यूटी खत्म होने के बाद कर्मचारियों को लेकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान बस में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रालय स्टाफ की यह बस कबीर नगर रूट पर संचालित होती है। बुधवार को कर्मचारियों की ड्यूटी खत्म होने के बाद बस उन्हें लेकर अपने रूट पर जा रही थी।इसी दौरान बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई।

तत्काल पुलिस टीम पहुंची मौके पर

यह घटना राखी थाना क्षेत्र में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।पुलिस की मौजूदगी में आग बुझाने की कार्रवाई की गई। फिलहाल आग कैसे लगी, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

बस में आग लगने की घटना के बाद अब आग के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। यह तकनीकी खराबी थी या किसी अन्य वजह से आग लगी, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है।
________________________________________

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment