न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रायपुर में बड़ी घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने दी जान, कारोबारी के परिवार ने उठाया आत्मघाती कदम

July 17, 2026 6:18 PM
---Advertisement---

रायपुर। छत्तीसगढ की राजधानी देर रात एक बड़ी घटना हो गयी। एक ही परिवार के 5 लोगों ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी। बताया जा रहा है कि मृतक एक कारोबारी है, जो मोदहापारा में बैटरी का कारोबार करता है। पुलिस घटना की सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मृतकों में मां-बाप और तीन बच्चे शामिल हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर की ये पूरी घटना है, जहां एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले हैं। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले ये घटना देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गयी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांचों की मौत आत्महत्या से हुई होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर मौत के कारण की पुष्टि नहीं की है।घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे घर को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

तकनीकी टीम मौके पर पहुंची

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जाएंगे, जिसके बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस के सीनियर अफसर भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। पड़ोसियों के मुताबिक कल से ही घर का दरवाजा नहीं खुला था। जिसके बाद आज पड़ोसियों ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया, जिसके बाद पूरी घटना की जानकारी मिली।

पुलिस ने घर को सील किया

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों और आसपास के निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। बताया जा रहा है कि परिवार किराये के मकान में रहता था। करीब आठ महीने पहले मृतक अपनी परिवार के साथ यहां रहने आया था।

मौके पर काफी भीड़

इधर घटना की सूचना के बाद इलाके के लोग मौके पर पहुंच गये। सभी लोग हैरान हैं कि आखिर ये कदम इस पूरे परिवार ने क्यों उठाया। पुलिस स्थानीय लोेगों व परिजनों से भी इस मामले में पूछताछ कर वजह की तलाश में जुट गयी है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

यह एक विकसित होती हुई खबर (Developing Story) है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा। पेज को रिफ्रेश करते रहें

जरूरी संदेश

यदि आपके मन में आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हैं, तो अकेले न रहें। अपने परिवार, दोस्तों या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से खुलकर बात करें। आवश्यकता महसूस होने पर मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत सलाह लें। समय पर मदद लेने से कठिन परिस्थितियों का समाधान संभव है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment