न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

स्कूल में बुलडोजर एक्शन: जानिये स्कूल परिसर में क्यों चला प्रशासन का डंडा, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

June 23, 2026 5:15 AM
---Advertisement---

रायपुर: राजधानी में सेंट पॉल स्कूल परिसर में बन रहे विवादित सामुदायिक भवन को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला। सोमवार को शासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन भवन को बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। हालांकि प्रशासन ने ऐहितियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात कर रखा है।

बुलडोजर एक्शन, पूरा इलाका छावनी में तब्दील

सेंट पॉल स्कूल के पास चल रही इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दोनों ओर की सड़कों को ब्लॉक कर दिया है। मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

क्या है पूरा विवाद?

जानकारी के अनुसार, सेंट पॉल स्कूल परिसर में सामुदायिक भवन के नाम पर एक बड़े निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा था। आरोप है कि इस भवन का उपयोग चर्च के रूप में किया जाना था, जबकि इसके लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी।हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने आरोप लगाया कि सेंट पॉल ट्रस्ट के पास इस जमीन का लीज 2022 में ही समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद परिसर में चर्च निर्माण किया जा रहा था, जो नियमों के खिलाफ है।

प्रशासन ने शिकायत को माना सही

बताया जा रहा है कि इस मामले में संगठन की शिकायत के बाद शासन स्तर पर जांच की गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन भवन को हटाने का निर्णय लिया।

अंदर से खाली कराया गया भवन

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने निर्माणाधीन भवन के अंदर रखे गए सामान को बाहर निकलवाया। इसके बाद बुलडोजर के जरिए भवन को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पहले हुआ था विरोध प्रदर्शन

इस मुद्दे को लेकर पहले भी हिंदू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।फिलहाल पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि कानून के दायरे में रहकर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment