न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

छत्तीसगढ़ : कहीं वज्रपात, कहीं सर्पदंश… अब गड्ढे में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, बारिश बनी काल

गरियाबंद के राजिम स्थित नगर पंचायत कोपरा में घर के सामने पानी से भरे 10-12 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 4 और 6 साल के दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर र

July 6, 2026 6:58 AM
---Advertisement---

गरियाबंद/राजिम। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित होने लगी है। प्रदेश में कहीं आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो रही है, कहीं सर्पदंश लोगों की जान ले रहा है, तो कहीं जलभराव और खुले गड्ढे मासूमों के लिए मौत का जाल बनते जा रहे हैं। ताजा मामला गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से सामने आया है, जहां घर के सामने पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

घर के सामने खेलते-खेलते हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक घटना नगर पंचायत कोपरा की है। जानकारी के मुताबिक घर के सामने 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा हुआ था। खेलते समय 4 वर्षीय मासूम लड़का और उसकी 6 वर्षीय बहन किसी तरह गड्ढे में गिर गए और पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।जब काफी देर तक बच्चे दिखाई नहीं दिए तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाद में दोनों के शव पानी से भरे गड्ढे से बरामद किए गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पहले से ही मुश्किलों में था परिवार

बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं, जबकि उनकी मां भी न्यायिक अभिरक्षा में है। ऐसे में दोनों मासूम अपने दादा-दादी और चाचा-चाची के साथ रह रहे थे। इस हादसे ने पहले से संकट झेल रहे परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पाण्डुका पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में हादसा पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से होना सामने आया है।

बारिश के साथ बढ़ रहे मौत के मामले

प्रदेश में मानसून के दौरान हादसों का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में कई जिलों से वज्रपात, सर्पदंश, तेज बहाव में बहने और डूबने जैसी घटनाओं में लोगों की मौत की खबरें सामने आई हैं। अब राजिम की यह घटना भी प्रशासन के लिए चेतावनी है कि बारिश के दौरान खुले गड्ढों, खदानों और जलभराव वाले क्षेत्रों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment