न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

2 जुलाई 2026 राशिफल: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे बरतनी होगी सावधानी

2 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल पढ़ें। जानिए सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, स्वास्थ्य और धन संबंधी भविष्यफल तथा शुभ उपाय।

July 2, 2026 3:55 AM
---Advertisement---11

मेष

आज गेहूं और गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी में सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी, जबकि व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। पुत्र की चिंता पूरे परिवार को परेशान करेगी।

वृष

तांबे या सोने के बर्तन में पानी पीना शुभ रहेगा। नई गाड़ी या जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। हालांकि आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। मां की नाराजगी रहेगी। परिजनों के साथ संयम के साथ पेश आयें।

मिथुन

आज वाणी पर संयम रखना बेहद जरूरी है। सूर्य मंत्र का जाप लाभकारी रहेगा। व्यापार में आय बढ़ सकती है। आवश्यक कार्य होने पर ही यात्रा करें। विदेश जाने या किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। छाहेत्रों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

कर्क

डायबिटीज के मरीज विशेष सावधानी बरतें। आर्थिक चुनौतियां परेशान कर सकती हैं। सूर्य को जल अर्पित करने से लाभ मिलेगा। परिवार और जीवनसाथी का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य की वजह से परेशानी रहेगी।

सिंह

सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी, इसलिए उन्हें जल अर्पित करना शुभ रहेगा। विदेश से व्यापारिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। पिता का स्वास्थ्य चिंतित करेगा।

कन्या

आज क्रोध पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खर्च से बचें। सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश से विवाह प्रस्ताव आने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खुद पर संयम रखें, कुछ अपराधिक घटनाओं से परेशानी बढ़ेगी।

तुला

दूध का दान करना शुभ फल देगा। नौकरी में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें दूर कर लेंगे। प्रेम जीवन में लव ट्रायंगल जैसी स्थिति बन सकती है। व्यापार में विदेशी डील मिलने की संभावना है। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी रखें।

वृश्चिक

धन कमाने के लिए गलत रास्ता अपनाने से बचें। आपकी मधुर वाणी सम्मान दिलाएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। पुत्र की कामयाबी से आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ बढ़ेगा।

धनु

खान-पान में संयम रखें। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाएं। मंदिर में दान-दक्षिणा करना शुभ रहेगा। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। व्यापार में कुछ अपने लोग धोखा दे सकते हैं। विवादों से थोड़ा संभलकर रहना होगा।

मकर

जीवनसाथी को कोई उपहार देना रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा। चांदी के गिलास में पानी पीना लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। बच्चों की शादी में कुछ सफलता मिलेगी। पत्नी का स्वास्थ्य विचलित करेगा। कुछ बुरी आदतों की वजह से आप परेशान रहेंगे।

कुंभ

संतान से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ रहेगा। व्यापार में आकस्मिक नुकसान की आशंका है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आज गाड़ी खरीदने का संयोग है, लेकिन ये खरीद शाम 5 बजे के बाद करें।

मीन

प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है और वैवाहिक जीवन में भी कुछ तनाव संभव है। चंद्र देव की पूजा करना शुभ रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। परिवार में शांति थोड़ी कम रहेगी। मां-पिता की नाराजगी झेलनी होगी, पत्नी का व्यवहार थोड़ा सुधारना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment