न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

रूप कुमारी चौधरी महिला मोर्चा अध्यक्ष बनी: छत्तीसगढ़ को बीजेपी की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी, सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष,दीपक महस्के को भी बड़ी जिम्मेदारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

August 17, 2026 10:39 AM
रूप कुमारी चौधरी और दीपक महस्के को नितिन नवीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी
---Advertisement---11

छत्तीसगढ़ को बीजेपी की नई टीम में बड़ी जिम्मेदारी, सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के साथ ही छत्तीसगढ़ को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया। राष्ट्रीय संगठन में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। छत्तीसगढ़ के लिहाज से रूप कुमारी चौधरी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान

महासमुंद से लोकसभा सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के महिला संगठन का नेतृत्व करेंगी।

रूप कुमारी चौधरी इससे पहले छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महासमुंद सीट से जीत दर्ज की थी।

महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनकी नियुक्ति के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर महिला संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

दीपक महस्के को भी राष्ट्रीय जिम्मेदारी

नई टीम में छत्तीसगढ़ से दीपक महस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने की जानकारी सामने आई है। पार्टी के डिजिटल और सोशल मीडिया अभियानों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इस तरह नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ को एक साथ दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिली हैं।

वसुंधरा राजे समेत इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल को पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नितिन नबीन ने जताया भरोसा

नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के बाद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध नई टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि टीम के सभी सदस्य कार्यकर्ता भाव से संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

 

छत्तीसगढ़ बीजेपी में उत्साह

रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ बीजेपी में भी उत्साह का माहौल है। प्रदेश से राष्ट्रीय संगठन में मिली इन जिम्मेदारियों को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

खासकर रूप कुमारी चौधरी की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ की महिला नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व मिला है। अब उनकी नई भूमिका में देशभर में भाजपा महिला मोर्चा के संगठनात्मक कामकाज को गति देने की चुनौती होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment