न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Chhattisgarh Sangwari Guruji Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में निकली ‘संगवारी गुरूजी’ भर्ती, 17 अगस्त तक आवेदन, 20 हजार तक मानदेय

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में संगवारी गुरूजी भर्ती 2026 का विज्ञापन जारी हुआ है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों के लिए 17 अगस्त तक आवेदन करें।

August 12, 2026 2:31 AM
---Advertisement---11

CG Teacher Recruitment। छत्तीसगढ़ में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन मंडल से हो रही शिक्षक नियुक्ति के बीच शिक्षकों के नये पदनाम पर भर्ती की अधिसूचना जारी की गयी है। बालोद जिले में पढ़ाई की नई व्यवस्था के तहत ‘संगवारी गुरूजी’ के रूप में काम करने का अवसर सामने आया है।

जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बालोद की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन के अनुसार जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित शासकीय हाई/हायर सेकेंडरी, पूर्व माध्यमिक और प्राथमिक शालाओं में जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक और शिक्षकों की संख्या कम है, वहां अध्यापन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए संगवारी गुरूजी की व्यवस्था की जा रही है।

जारी विज्ञापन के मुताबिक पात्र अभ्यर्थी 17 अगस्त 2026 की शाम 4 बजे तक संबंधित विद्यालय के संस्था प्रमुख/प्राचार्य के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते हैं। यह व्यवस्था नियमित नियुक्ति नहीं होगी, बल्कि पूरी तरह अस्थायी होगी।

किन पदों पर होगी संगवारी गुरूजी की व्यवस्था?

विज्ञापन में संगवारी गुरूजी के लिए अलग-अलग स्तर और विषयों के पद शामिल किए गए हैं। इनमें व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के अनुरूप संगवारी गुरूजी की व्यवस्था की जाएगी।व्याख्याता स्तर के लिए हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान/इतिहास तथा भूगोल/अर्थशास्त्र जैसे विषयों में अवसर दिए गए हैं। इन पदों के लिए विज्ञापन में ₹20,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है।

शिक्षक स्तर के पदों में हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषय शामिल हैं। इन पदों के लिए ₹18,000 प्रतिमाह मानदेय निर्धारित है।वहीं सहायक शिक्षक स्तर के लिए भी संगवारी गुरूजी की व्यवस्था की जाएगी, जिसके लिए विज्ञापन में ₹15,000 प्रतिमाह मानदेय का प्रावधान किया गया है।

व्याख्याता पद के लिए क्या है योग्यता?

व्याख्याता स्तर के संगवारी गुरूजी पद के लिए संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में स्नातकोत्तर उपाधि और बीएड जरूरी है।जीव विज्ञान के लिए संबंधित विषयों में स्नातकोत्तर योग्यता के साथ बीएड की अनिवार्यता रखी गई है। इसी तरह भौतिकी, रसायन, वाणिज्य, राजनीति विज्ञान/इतिहास और भूगोल/अर्थशास्त्र के लिए भी संबंधित विषय में स्नातकोत्तर और बीएड की योग्यता निर्धारित की गई है।

शिक्षक पद के लिए TET जरूरी

शिक्षक स्तर के संगवारी गुरूजी पदों के लिए विज्ञापन में कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक, संबंधित विषय और बीएड तथा TET की योग्यता निर्धारित की गई है।हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान विषयों के लिए अलग-अलग विषयगत योग्यता का उल्लेख किया गया है। यानी शिक्षक स्तर के पदों के लिए सिर्फ स्नातक और बीएड ही नहीं, बल्कि संबंधित TET योग्यता भी जरूरी होगी।

सहायक शिक्षक पद के लिए योग्यता

सहायक शिक्षक स्तर के संगवारी गुरूजी पद के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में द्विवर्षीय डिप्लोमा और TET भी जरूरी है।

मेरिट कैसे तैयार होगी?

संगवारी गुरूजी के चयन में शाला के स्तर के अनुसार अलग-अलग अंकों से प्रावीण्यता निर्धारित की जाएगी।हायर सेकेंडरी स्कूल स्तर के लिए हायर सेकेंडरी के 20 प्रतिशत, स्नातक के 30 प्रतिशत और स्नातकोत्तर के 50 प्रतिशत अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी।

पूर्व माध्यमिक शाला के लिए हाईस्कूल के 20 प्रतिशत, हायर सेकेंडरी के 30 प्रतिशत और स्नातक के 50 प्रतिशत अंकों को आधार बनाया जाएगा।वहीं प्राथमिक शाला के लिए हाईस्कूल के 40 प्रतिशत और हायर सेकेंडरी के 60 प्रतिशत अंकों के आधार पर प्रावीण्यता निर्धारित की जाएगी।

सिर्फ संबंधित विकासखंड के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में से एक यह है कि संबंधित विद्यालय में संगवारी गुरूजी के लिए उसी विकासखंड में निवास करने वाले अभ्यर्थी ही पहले चरण में पात्र होंगे।अन्य विकासखंड या जिले के अभ्यर्थियों का आवेदन पहले चरण में मान्य नहीं होगा। हालांकि संबंधित विकासखंड से पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बालोद जिले के दूसरे विकासखंडों से अभ्यर्थियों का चयन किया जा सकता है।अभ्यर्थी को आवेदन के साथ निवास प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य होगा।

उम्र सीमा 21 से 40 वर्ष

संगवारी गुरूजी के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां आवेदन के साथ जमा करनी होंगी। समान अंक होने की स्थिति में अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह नियमित नौकरी नहीं है

विज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि संगवारी गुरूजी की व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है। इसके तहत किसी प्रकार का नियुक्ति या पदस्थापना आदेश जारी नहीं किया जाएगा। पात्रता पूरी करने के बाद शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा संबंधित अभ्यर्थी को औपचारिक रूप से कार्य करने के लिए निर्देश दिया जाएगा।यह व्यवस्था संबंधित विद्यालय में नियमित शिक्षक की व्यवस्था होने तक या 31 मार्च 2027 तक, जो भी पहले हो, लागू रहेगी। इस व्यवस्था के आधार पर नियमितीकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

Skip to PDF content

संतोषप्रद कार्य नहीं होने पर हटाया जा सकता है

विज्ञापन के अनुसार यदि संगवारी गुरूजी का कार्य संतोषप्रद नहीं पाया जाता है तो शाला प्रबंधन एवं विकास समिति को उन्हें कार्य से पृथक करने का अधिकार होगा।संगवारी गुरूजी को शासकीय अवकाश के अलावा अन्य अवकाश की पात्रता नहीं होगी। अनुपस्थित रहने पर मानदेय में अनुपातिक कटौती की जाएगी। मानदेय का भुगतान प्रमाणित उपस्थिति के आधार पर किया जाएगा।

17 अगस्त तक करना होगा आवेदन

इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र में जानकारी भरकर संबंधित विद्यालय के संस्था प्रमुख/प्राचार्य के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर 17 अगस्त 2026 की शाम 4 बजे तक आवेदन जमा करना होगा।आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, प्रशिक्षण और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की

स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।

महत्वपूर्ण जानकारी।     विवरण जानकारी
भर्ती का नाम।               संगवारी गुरूजी
जिला                            बालोद, छत्तीसगढ़
आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026
समय                            शाम 4 बजे तक
आवेदन का तरीका संबंधित विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर
व्याख्याता मानदेय.          ₹20,000 प्रतिमाह
शिक्षक मानदेय.              ₹18,000 प्रतिमाह
सहायक शिक्षक मानदेय.  ₹15,000 प्रतिमाह
आयु सीमा.                     21 से 40 वर्ष
आयु गणना                     1 जनवरी 2026
व्यवस्था की अवधि नियमित शिक्षक की व्यवस्था होने तक या 31 मार्च 2027 तक
प्रकृति पूर्णतः अस्थायी

महत्वपूर्ण: यह भर्ती/कार्य व्यवस्था जिला बालोद के जारी विज्ञापन पर आधारित है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को मूल विज्ञापन में अपने विषय, विद्यालय, योग्यता और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment