सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पीएम श्री सेजेस स्कूल, सारंगढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। स्कूल के प्राचार्य एलपी पटेल के विरुद्ध प्रचलित जांच/प्रकरण को देखते हुए कलेक्टर ने संस्था की प्रशासनिक और वित्तीय व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया अपने वर्तमान पद के दायित्वों के साथ-साथ प्राचार्य, पीएम श्री सेजेस स्कूल, सारंगढ़ के पद का समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक संभालेंगे।

प्राचार्य के खिलाफ जांच के बीच लिया गया फैसला
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पीएम श्री सेजेस स्कूल, सारंगढ़ के प्राचार्य एलपी पटेल के विरुद्ध जांच/प्रकरण प्रचलित है। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त प्रभार देने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, जिला शिक्षा अधिकारी जोईधा राम डहरिया को यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यंत सौंपी गई है।
DEO को मिला वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिला शिक्षा अधिकारी डहरिया को केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि संस्था के समस्त वित्तीय अधिकार भी सौंपे गए हैं। वह स्कूल की वित्तीय और प्रशासनिक व्यवस्था का संचालन सुनिश्चित करेंगे।इसके साथ ही स्कूल से संबंधित आवश्यक शासकीय कार्यों का नियमानुसार निष्पादन भी उनके द्वारा किया जाएगा।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन की ओर से यह आदेश 27 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। आदेश क्रमांक 2552/वित्त-स्था/2026 के तहत DEO को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था तत्काल प्रभावशील होगी और आगामी आदेश तक जारी रहेगी।
स्कूल की व्यवस्था पर रहेगी प्रशासन की नजर
प्राचार्य के विरुद्ध प्रचलित जांच के बीच जिला शिक्षा अधिकारी को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सौंपे जाने से अब स्कूल की व्यवस्थाओं का संचालन सीधे जिला शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में होगा। प्रशासन का उद्देश्य स्कूल की वित्तीय, प्रशासनिक और शासकीय गतिविधियों को प्रभावित हुए बिना सुचारू रूप से जारी रखना बताया गया है।
फिलहाल प्राचार्य एल.पी. पटेल के विरुद्ध चल रहे प्रकरण की विस्तृत जानकारी और जांच के अंतिम परिणाम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिला प्रशासन के आगामी आदेश और जांच की प्रगति के बाद ही आगे की तस्वीर साफ होगी।



















