धमतरी/सिहावा।शारदीय क्वार नवरात्रि को लेकर सिहावा स्थित प्रसिद्ध शीतला शक्ति पीठ में तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ हो गई हैं। मंदिर परिसर में रंग-रोगन, साफ-सफाई सहित प्रकाश एवं साउंड व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है। इसके साथ ही पूजा सामग्री, प्रचार-प्रसार तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसादी की व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
शीतला शक्ति पीठ समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाग ने बताया कि शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 11 अक्टूबर से होगा। परंपरानुसार दोपहर 2 बजे से घट स्थापना का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। पँचमी महोत्सव 15 अक्टूबर को सम्पूर्ण दिवस रहेगा।नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मनोकामना ज्योति के लिए पंजीयन प्रारंभ।
नवरात्रि के अवसर पर शीतला शक्ति पीठ में मनोकामना ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इसके लिए श्रद्धालुओं का पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। श्रद्धालु निर्धारित स्थानों पर रसीद कटवाकर मनोकामना ज्योति के लिए पंजीयन करा सकते हैं। तेल ज्योति के लिए 851 रुपये तथा घी ज्योति के लिए 1501 रुपये की राशि निर्धारित की गई है,पंजीयन के लिए पुजारी ज्ञान सागर पटेल, डॉ. आर.एन. पचौरी नगरी, निकेश बुक डिपो, किशोर भट्ट, के.के. परिहार, रामा राव बघेल, सपना बुक डिपो सिहावा, नारायण प्रसाद पाठक घटूला, राजीव कम्प्यूटर नगरी, सुरेश विश्वकर्मा नारियल भंडार तथा हेमलाल साहू सोनामगर सहित निर्धारित स्थानों पर संपर्क किया जा सकता है।
तीसरे दिन से अष्टमी तक भंडारा होगा।
नवरात्रि के तीसरे दिवस से अष्टमी तक प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। भोजनदाताओं के सहयोग से श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं परंपरा के अनुसार पंचमी के दिन गोलू मालू, सचिन भंसाली एवं उनके साथियों द्वारा माता को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा इसके पश्चात श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की जाएगी।
अंतिम तीन दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
नवरात्रि महोत्सव के अंतिम तीन दिनों में समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। समिति द्वारा कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारी में जुटे।
नवरात्रि की तैयारियों में समिति के उपाध्यक्ष द्वय बलदेव निषाद ,रामलाल नेताम, संरक्षक नेम सिंह बिशेन एवं मंशा गौर, सचिव नारद निषाद, सहसचिव द्वय बुधेश्वर साहू , लालेस्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंदलाल यादव, सलाहकार द्वय गगन नाहटा , भरत निर्मलकर, ग्राम पटेल राजेश यदु,आचार्य नारायण पाठक, सांस्कृतिक प्रभारी तुकाराम साहू, निर्माण समिति प्रभारी सचिन भंसाली, पुजारी ज्ञान सागर पटेल ,परमेश्वर नेताम सहित मेहतर गौर, राजकुमार निषाद, दीपक तंवर, छबि ठाकुर, संजय सारथी, प्रवीण गुप्ता, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, जग्गू साहू, नरेश पटेल, महेश साहू, संतोष पवार, ललित निर्मलकर, सुभाष यादव, महेंद्र साहू, अभय नेताम, , नवल साहू, दिनेश पटेल, बैजनाथ पटेल, बाल सिंह शोरी, महेंद्र साहू,जसपाल कुंजाम, रोहित साहू,शान्ति लाल साहू,दीनदयाल गन्धर्व,तुलसी कुंजाम, अंश गौतम,सुंदरियां साहू, चरणबति नेताम सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
नवरात्रि में होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि और महागौरी के स्वरूपों की आराधना करेंगे।










