न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Surajpur News: भूमि अधिग्रहण का विरोध हिंसक, ग्रामीणों के पथराव में DSP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर के प्रतापपुर क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का विरोध हिंसक हो गया। ग्रामीणों के पथराव में DSP समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

July 29, 2026 12:57 PM
---Advertisement---11

सूरजपुर भूमि अधिग्रहण विवाद:   छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान बड़ा बवाल हो गया। प्रतापपुर क्षेत्र के मदननगर-धरमपुर इलाके में ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इस हिंसक घटना में डीएसपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में कई महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

भूमि अधिग्रहण का विरोध हुआ हिंसक

जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पथराव में डीएसपी सहित 24 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई जवानों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांच जिलों की पुलिस तैनात, इलाके में भारी तनाव

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए पांच जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। मदननगर-धरमपुर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल रुकी अधिग्रहण की कार्रवाई

ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते फिलहाल भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई रोक दी गई है। प्रशासन ग्रामीणों से बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।बताया जा रहा है कि भूमि अधिग्रहण और सर्वे को लेकर ग्रामीणों में पहले से ही नाराजगी थी, जिसके चलते यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नोट: यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। प्रशासन की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान आने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment