न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

CG: स्कूल में हादसा, शिक्षक के ऊपर भरभराकर गिरी छत का हिस्सा, स्कूल में मची अफरातफरी, बच्चे बाल बाल बचे

सूरजपुर के हरिहरपुर नेवारडांड प्राथमिक शाला में छज्जे का प्लास्टर अचानक गिरने से शिक्षक घायल हो गए। घटना के बाद स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल उठे।

September 19, 2026 7:36 AM
सूरजपुर स्कूल में गिरा छज्जे का प्लास्टर, शिक्षक घायल; बाल-बाल बचे बच्चे
---Advertisement---11

School News। स्कूल में हुए हादसे का शिकार एक शिक्षक बन गया। वो तो खुशकिस्मति रही, कि स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गये। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड के हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में स्कूल भवन की जर्जर हालत ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया और इसकी चपेट में एक शिक्षक आ गए। हादसे में शिक्षक को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि घटना के वक्त बड़ी संख्या में बच्चे वहां मौजूद नहीं थे, नहीं तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

अचानक भरभराकर नीचे गिरा प्लास्टर

बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला भवन के छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे आ गिरा। इसी दौरान वहां मौजूद शिक्षक इसकी चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद शिक्षक को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हादसे के कारण स्कूल भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल भवन की स्थिति और विद्यार्थियों व शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

जर्जर भवनों की मरम्मत पर उठे सवाल

स्कूल में छज्जे का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी स्कूल भवनों के रखरखाव और समय पर मरम्मत की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे भवनों की नियमित जांच नहीं होने पर भविष्य में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल भवनों की स्थिति की समय-समय पर जांच कर कमजोर और जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता न हो।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment