न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: दो कर्मचारी सस्पेंड, प्राचार्य-व्याख्याता पर भी गिरेगी गाज, सस्पेंशन के बाद 100 किलोमीटर दूर अटैच

सूरजपुर के सिलफिली स्कूल में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी के बाद शिक्षा विभाग ने सहायक ग्रेड-3 देवी प्रसाद और भृत्य पायल सिंह को निलंबित कर दिया। प्राचार्य और व्याख्याता पर भी कार्रवाई की तैयारी।

September 18, 2026 1:41 PM
---Advertisement---11

School News: स्कूल में तालाबंदी पर शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। दो कर्मचारियों के निलंबन के बाद अब प्राचार्य व व्याख्याता पर भी गाज गिर सकती है। मामला सूरजपुर का है, जहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलफिली में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध के बाद शिक्षा विभाग ने दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।

विभाग ने सहायक ग्रेड-3 देवी प्रसाद और भृत्य पायल सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों पर सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोप हैं। वहीं विद्यालय के प्राचार्य और एक व्याख्याता की भूमिका को लेकर भी विभाग ने उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

DEO के निरीक्षण के बाद सामने आई कई शिकायतें

विद्यालय में तालाबंदी की घटना के बाद नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने सिलफिली स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्कूल की प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति और कामकाज से संबंधित जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान सहायक ग्रेड-3 देवी प्रसाद के खिलाफ कर्मचारियों के वेतन संबंधी काम में लापरवाही की शिकायत सामने आई। विभाग के अनुसार, इससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा उनके नियमित रूप से विद्यालय नहीं आने और नशे की हालत में रहने संबंधी शिकायतों को भी जांच में शामिल किया गया।विभाग ने इन मामलों को सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन से जोड़ते हुए देवी प्रसाद के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।

छात्र-छात्राओं के विरोध के बीच भृत्य पर भी गिरी गाज

स्कूल में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी और विरोध के मामले में भृत्य पायल सिंह की भूमिका भी जांच के दायरे में आई। विभागीय जांच के दौरान उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें सामने आईं। विभाग के मुताबिक, पायल सिंह द्वारा विद्यार्थियों के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किए जाने और उन्हें उकसाने की बात सामने आई।इसी आधार पर शिक्षा विभाग ने उन्हें भी निलंबित कर दिया।

प्राचार्य और व्याख्याता पर भी गिर सकती है गाज

तालाबंदी की घटना को लेकर स्कूल के प्राचार्य और एक व्याख्याता की भूमिका पर भी विभाग ने संज्ञान लिया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। यानी मामले में विभागीय कार्रवाई अभी केवल दो कर्मचारियों के निलंबन तक सीमित नहीं है।

करीब 100 किलोमीटर दूर स्कूल में अटैच

निलंबन के बाद देवी प्रसाद और पायल सिंह को सिलफिली स्कूल से हटाकर चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के एक स्कूल में अटैच किया गया है। यह स्थान सिलफिली से करीब 100 किलोमीटर दूर बताया गया है।
विद्यालय में छात्र-छात्राओं की तालाबंदी के बाद शुरू हुई विभागीय जांच में अब दो कर्मचारियों के निलंबन और दो अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षा विभाग में इस मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment