धमतरी/नगरी,8 अगस्त 2026। पूरे देश में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस सर्व आदिवासी समाज द्वारा उत्साह, गौरव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में धमतरी जिले के नगरी नगर पंचायत अंतर्गत कृषि ऊपज मंडी प्रांगण में 9 अगस्त को सर्व आदिवासी समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया जाना है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष स्वच्छता अभियान।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर नगर पंचायत नगरी द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम स्थल की स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत नगरी के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मंडी प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
मंडी प्रांगण की हुई साफ-सफाई।
स्वच्छता अभियान के दौरान मंडी प्रांगण एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम स्थल से कचरा एवं अन्य अव्यवस्थाओं को हटाकर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया गया। अभियान का उद्देश्य विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को स्वच्छ एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा।
जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा।
इस विशेष स्वच्छता अभियान में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित पार्षद राजा पवार, देवचरण ध्रुव, मिकी गुप्ता, नरेश पटेल, चेलेश्वरी साहू, जयंती टुकेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव, एल्डरमैन शंकरदेव एवं दुर्गा प्रजापति, गौरव तिवारी सहित नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान में गणेश प्रजापति, दुर्गेश साहू, राजेंद्र साहू, पुष्कर पाटील, कमल नारायण सिन्हा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा चलाए गए इस अभियान से मंडी प्रांगण को कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया। स्वच्छता अभियान के माध्यम से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्वच्छता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।
Skip to PDF content Skip to PDF content



















