न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

VSK App: छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी पर सख्ती, बिलासपुर में 1618 गैरहाजिर; कबीरधाम में वेतन रोकने की कार्रवाई

VSK App की डिजिटल निगरानी में बिलासपुर के चार ब्लॉकों में 1618 शिक्षक गैरहाजिर मिले। कबीरधाम में VSK पर हाजिरी नहीं लगाने और असंतोषजनक जवाब पर सितंबर 2026 का वेतन रोकने की कार्रवाई।

October 2, 2026 10:46 AM
---Advertisement---11

Bilaspur/Kabirdham News। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा विभाग ने डिजिटल निगरानी और सख्ती बढ़ा दी है। कई जिलों में शिक्षकों पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिलासपुर-कबीरधाम में अनुपस्थित शिक्षक का वेतन बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। VSK App (विद्या समीक्षा केंद्र) के जरिए स्कूलों में शिक्षकों की रियल टाइम उपस्थिति की निगरानी की जा रही है।

डिजिटल मॉनिटरिंग में बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में 1,618 शिक्षक बिना पूर्व सूचना के गैरहाजिर पाए गए हैं।इनमें सबसे ज्यादा 659 शिक्षक बिल्हा विकासखंड से हैं। इसके बाद मस्तूरी में 384, तखतपुर में 323 और कोटा में 252 शिक्षक गैरहाजिर मिले। विभाग की डिजिटल निगरानी में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षकों की अनियमित उपस्थिति का मामला प्रमुखता से सामने आया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी गैरहाजिरी के मामले दर्ज हुए हैं।

Bilaspur News: चार ब्लॉकों में 1618 शिक्षक गैरहाजिर

VSK की डिजिटल निगरानी में सामने आए आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों में गैरहाजिर पाए गए शिक्षकों की संख्या इस प्रकार है:
विकासखंड गैरहाजिर शिक्षक
बिल्हा 659
मस्तूरी 384
तखतपुर 323
कोटा 252
कुल 1,618

आंकड़ों के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों में उपस्थिति व्यवस्था को और सख्त करने की तैयारी की है। विभाग का जोर शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न होने देने पर है।

100 मीटर की सीमा में पहुंचने पर ही VSK App में लगेगी हाजिरी

बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार पांडेय के मुताबिक अब शिक्षकों की उपस्थिति VSK के माध्यम से डिजिटल तरीके से दर्ज की जाएगी। शिक्षक के स्कूल की 100 मीटर की निर्धारित सीमा में पहुंचने पर ही ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी।विभाग के अनुसार डिजिटल उपस्थिति को वेतन भुगतान की प्रक्रिया से भी जोड़ा जा रहा है। इससे स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति का रियल टाइम रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा।

Kabirdham News: VSK App पर हाजिरी को लेकर सामने आए अलग-अलग कारण

बिलासपुर के बाद कबीरधाम जिले में भी VSK App Attendance को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभागीय समीक्षा के दौरान कई शिक्षकों और कर्मचारियों के VSK ऐप पर निर्धारित तरीके से उपस्थिति दर्ज नहीं कराने की बात सामने आई।

जवाब मांगे जाने पर कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल चलाना नहीं आने, कुछ ने मोबाइल खराब होने, जबकि कुछ ने नेटवर्क और तकनीकी समस्या को वजह बताया।हालांकि, शिक्षा विभाग ने इन कारणों को पर्याप्त नहीं माना। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से ऐसे कर्मचारियों की सूची जारी की गई है, जिनकी उपस्थिति निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज नहीं हुई थी।

असंतोषजनक जवाब पर सितंबर 2026 का वेतन रोकने का आदेश

कबीरधाम में विभागीय समीक्षा के बाद जिन कर्मचारियों के जवाब असंतोषजनक पाए गए या जो बिना सूचना अनुपस्थित मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसे कर्मचारियों का सितंबर 2026 का वेतन आहरण प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया गया है।पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक और कर्मचारी विभाग की जारी सूची में शामिल हैं।

तकनीकी समस्या है तो उसी दिन BEO को देनी होगी सूचना

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शासन के निर्देश के अनुसार सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को VSK App के माध्यम से प्रतिदिन शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करनी होगी।यदि किसी दिन तकनीकी समस्या के कारण ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती है, तो संबंधित कर्मचारी को उसी दिन BEO कार्यालय को इसकी सूचना देनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तकनीकी समस्या का हवाला देने के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना जरूरी होगा।

VSK App और cgschool.in का रिकॉर्ड होगा अपडेट

शिक्षा विभाग ने VSK App के साथ cgschool.in पोर्टल के रिकॉर्ड को भी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी DDO को मृत, सेवानिवृत्त और स्थानांतरित हो चुके कर्मचारियों के नाम रिकॉर्ड से तत्काल हटाने को कहा है।इससे डिजिटल उपस्थिति प्रणाली में वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों का सही और अपडेटेड डेटा उपलब्ध कराया जा सकेगा।

शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी पर आगे भी रहेगी नजर

VSK App के जरिए शिक्षकों की उपस्थिति की निगरानी का उद्देश्य स्कूलों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। बिलासपुर में 1,618 शिक्षकों के गैरहाजिर मिलने और कबीरधाम में वेतन रोकने की कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि डिजिटल हाजिरी के निर्देशों का पालन नहीं करने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment