न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

मुंगेली: तीन स्कूल समय से पहले मिले बंद, DEO का बड़ा एक्शन, शिक्षकों का वेतन कटेगा

मुंगेली में जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला केसली, पूर्व माध्यमिक शाला टेढ़ाधौरा और हाई स्कूल टेढ़ाधौरा समय से पहले बंद मिले। संबंधित शिक्षकों का वेतन कटेगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

June 29, 2026 9:48 AM
---Advertisement---

School Teacher Action। स्कूल बंद कर मटरगश्ती करना मास्टर साहब को महंगा पड़ गया। शिक्षकों के खिलाफ विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। शिक्षकों के वेतन काटने के साथ-साथ कार्रवाई के भी निर्देश दिये गये हैं। मामला मुंगेली जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. डाहिरे ने विभिन्न शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान तीन स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद मिले, जबकि स्कूलों में न तो पढ़ाई चल रही थी और न ही शिक्षक एवं संस्था प्रमुख मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला केसली, पूर्व माध्यमिक शाला टेढ़ाधौरा और हाई स्कूल टेढ़ाधौरा समय से पहले बंद पाए गए। स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह ठप मिलीं, जिससे शिक्षा विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

हालांकि इन स्कूलों को लेकर पहले भी शिकायत आयी थी। ग्रामीणों ने भी स्कूल के संचालन में मनमानी की शिकायत संबंधित अधिकारियों को की थी। जांच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का उस दिन का वेतन काटा जाएगा तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।डीईओ एल.पी. डाहिरे ने कहा कि विद्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना और नियमित शिक्षण कार्य संचालित करना प्रत्येक शिक्षक एवं संस्था प्रमुख की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के शिक्षकों और संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि विद्यालयों का संचालन निर्धारित समयानुसार करें, अनुशासन बनाए रखें और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी यदि निरीक्षण के दौरान इस तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment