न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

ब्रेकिंग – डिप्टी CM अरुण साव घायल: लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में किया गया उपचार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान घायल हो गए। बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार किया गया। जानें पूरी खबर।

October 17, 2026 9:15 AM
डिप्टी CM अरुण साव हुए घायल। पैर में आई चोट
---Advertisement---11

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लग गई। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।

पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोट लगने के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव को सिम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच और उपचार के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा। हालांकि, उन्हें किस तरह की चोट लगी है और चोट की गंभीरता कितनी है, इसकी विस्तृत आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

डिप्टी CM अरुण साव हुए घायल। पैर में आई चोट

निर्धारित कार्यक्रम निरस्त होने की खबर

उप मुख्यमंत्री के घायल होने के बाद उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, कार्यक्रमों को निरस्त किए जाने के संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

डिप्टी CM अरुण साव हुए घायल। पैर में आई चोट

स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार

अरुण साव के घायल होने की खबर के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति, चोट की गंभीरता और आगे के उपचार को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

नोट- विस्तृत खबर का इंतजार किया जा रहा है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment