न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ पुलिस में वेतन घोटाला: पुलिसकर्मियों के वेतन में करोड़ों का गोलमाल, वेतन शाखा के तीन कर्मचारी गिरफ्तार, पढ़िए कैसे होता तो वेतन का घोटाला

जगदलपुर में बस्तर एसपी कार्यालय की वेतन शाखा में 2 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा। तीन कर्मचारी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। जांच में शेयर मार्केट, क्रिप्टो निवेश और फर्जी वेतन आहरण का मामला सामने आया।

June 30, 2026 4:20 PM
---Advertisement---

बस्तर। पुलिसकर्मियों के वेतन में करोड़ों का गोलमाल करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को अरेस्ट किया गया है। बताया जा रहा है बस्तर पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय की वेतन शाखा में ये तीन पुलिस कर्मचारी पदस्थ थ। बताया जा रहा है कि वेतन शाखा के इन कर्मचारियों ने करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

पुलिस ने वेतन शाखा में पदस्थ तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महज दो वर्षों के भीतर करीब 2 करोड़ रुपये का गबन किया। पुलिस की अभी जांच जारी है, माना जा रहा है कि इस मामले में अभी कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

वेतन बढ़ाकर निकालते रहे सरकारी राशि

घोटाले की शिकायत में हुई जांच में खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपी मिलकर पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारियों का वेतन रिकॉर्ड में बढ़ाकर अतिरिक्त राशि का आहरण करते थे। इस फर्जीवाड़े के जरिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये निकाले गए। बताया जा रहा है कि इस घोटाले का शिकार 15 से अधिक पुलिसकर्मी भी बने। हालांकि इस मामले में अन्य अधिकारियों की भी संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दें कि ऐसा ही प्रकरण झारखंड में सामने आया है। जहां कई जिलों में कोषागार के जरिये करोड़ों का घोटाला हुआ है।

शेयर मार्केट और क्रिप्टो में लगाया पैसा

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गबन की गई बड़ी रकम को आरोपियों ने शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। लेकिन निवेश में भारी नुकसान होने के बाद घाटे की भरपाई के लिए उन्होंने लगातार सरकारी धन का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया। अधिक मुनाफे के लालच ने आखिरकार उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। माना जा रहा है कि पुलिस इन आरोपियों को रिमांड पर भी ले सकती है, ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।

लोन दिलाने का झांसा देकर भी की वसूली

मामले में यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को लोन दिलाने का लालच देकर उनसे नकद रकम भी ली थी। इस पूरे मामले में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और सरकारी धन के दुरुपयोग जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला सरकारी धन में हेराफेरी और अमानत में खयानत का गंभीर मामला है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

बस्तर एसपी खुद करेंगे जांच

इस हाई-प्रोफाइल मामले की गंभीरता को देखते हुए बस्तर एसपी स्वयं पूरे मामले की मॉनिटरिंग और जांच करेंगे। यह पता लगाया जाएगा कि घोटाले में केवल तीन कर्मचारी शामिल थे या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था। साथ ही यह भी जांच होगी कि दो करोड़ रुपये के गबन में और किन-किन लोगों की भूमिका रही।पुलिस विभाग अब वेतन शाखा के पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रहा है, ताकि किसी अन्य अनियमितता का भी पता लगाया जा सके।

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment