न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Dhamtari Police Transfer: एसपी ने जारी किया तबादला आदेश, 12 पुलिसकर्मियों को किया गया इधर से उधर, देखिये लिस्ट

धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। एसपी सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षक, एएसआई और आरक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए। भखारा थाना को मिला नया थाना प्रभारी।

July 3, 2026 6:11 AM
---Advertisement---

Dhamtari Police Transfer। धमतरी पुलिस विभाग में बड़ा पुलिस फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज सिंह परिहार ने निरीक्षकों, सहायक उप निरीक्षकों (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाना बताया जा रहा है।

12 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

एसपी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, एएसआई और आरक्षकों सहित कुल 12 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

तापेश्वर सिंह नेताम बने भखारा थाना प्रभारी

तबादला सूची के अनुसार निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम को भखारा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक शरद ताम्रकार को रक्षित केंद्र भेजा गया है।

एएसआई और आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव

सहायक उप निरीक्षक (ASI) देवनाथ सिन्हा का रक्षित केंद्र से थाना करेगांव तबादला किया गया है। इसके अलावा यातायात विभाग, विभिन्न थानों और पुलिस चौकियों में पदस्थ कई आरक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। कुछ आरक्षकों को रक्षित केंद्र में नई पदस्थापना दी गई है।पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, पुलिसिंग में सुधार तथा बेहतर कार्य निष्पादन में मदद मिलेगी।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment