Aaj Ka Rashifal। 7 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है। कुछ राशि वालों को करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ को खर्चों, स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल।
मेष (Aries)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने विवाद का समाधान निकलने से मानसिक राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें।मेष राशि वालों को परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए जूझना होगा। गलतियां आर्थिक बोझ बढ़ाएंगी। सचेत रहे। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 1
वृषभ (Taurus)
व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण निर्णय में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक साबित होगी।वृषभ राशि वालों के लिए व्यावसायिक योजनाओं की सफल क्रियान्वयन से आर्थिक लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से संबंध बेहतर बनाने के लिए किए प्रयत्नों को सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी।मिथुन राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपसी सहयोग बढ़ेगा कार्यों के परिणाम शीघ्रता से मिलने का दिन है पारिवारिक सौहार्द बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहना होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन खान-पान पर विशेष ध्यान दें।कर्क राशि के लोगों की प्रियजनों से मुलाकात होगी। पिछले कार्यों के अच्छे परिणाम मिलने से कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। भाग्य के समर्थन से रुका हुआ धन मिलेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
सरकारी कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।सिंह राशि वालों को अपना व्यवहार कुशलता से सभी के बीच तारतम्य बैठना होगा। विरोधी बाधा डालने का प्रयास करेंगे। खर्च बढ़ने से चिंतित रह सकते हैं प्रेम संबंधों में जुड़ाव और गहरा होगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 9
कन्या (Virgo)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नई नौकरी या पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा।कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। व्यावसायिक संबंधों में सकारात्मक बातचीत रहने की संभावना है। प्रेम में अनुराग बढ़ेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
तुला (Libra)
आज आपका संतुलित व्यवहार सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।तुला राशि वालों को प्रियजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती हैं। व्यवसाय में परिश्रम करने का दिन हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
वृश्चिक (Scorpio)
कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।वृश्चिक राशि में संतान से जुड़े कार्यों को समय और धन देना होगा। कम समय में अच्छी आर्थिक उपलब्धियां मिलने का दिन हैं। युवा प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
धनु (Sagittarius)
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है।धनु राशि वाले परिस्तिथियों को अपने अनुसार मोड़ने में सफल रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मकर (Capricorn)
धैर्य और अनुशासन से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।मकर रही वालों को सरकारी अनुबंध मिलने की संभावना है। प्रयास करने होंगे। नई संपत्ति खरीद के विचार आगे बढ़ेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलने की योग बन रहे हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
कुंभ (Aquarius)
नई तकनीक और नए विचारों से लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार की योजना बन सकती है। मित्रों के साथ समय आनंददायक रहेगा।कुंभ राशि वालों को राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होने का समय है. वार्ताएं सफल रहेगी। पुराने संपर्क फिर से जुड़ेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोग अधिक लाभान्वित हो सकते है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 4
मीन (Pisces)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।मीन राशि के लिए मनोरंजन और पर्यटन से जुड़े कार्यक्रम बनेंगे। पारिवारिक आयोजनो की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। कुटिल लोगों से दूरी बनाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7
आज का ज्योतिषीय उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें। मान्यता है कि इससे साहस, आत्मबल बढ़ता है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।













