न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

धमतरी: वन्यजीवों के शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, पांच आरोपी गिरफ्तार

धमतरी में धामन सांप और गोय के कथित शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

July 9, 2026 3:48 AM
---Advertisement---

धमतरी, 9 जुलाई 2026। धमतरी जिले में वन्यजीवों के कथित शिकार का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करना पांच युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।वन विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोय के कथित शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में वन्यजीवों के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का भी दावा किया गया है।

वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोय का शिकार कर कथित तौर पर उसे पकाकर खाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपियों ने बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के जंगल में धामन सांप और गोय का शिकार किया। इसके बाद आरोप है कि उन्होंने वन्यजीवों के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान यूएसटीआर की एंटी पोचिंग टीम, बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र और नरहरपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद वन विभाग ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकार किए गए धामन सांप और गोय का मांस पकाकर खा लिया था। वन विभाग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, घसिया, प्रदीप, शैलेंद्र और शिवानंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी नरहरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अटेस्ट कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Gitendra Sahu

Gitendra Kumar Sahu has over 10 years of experience in journalism and newsroom operations. He has worked with reputed media organizations such as Swaraj Express and Press Trust of India (PTI), where he spent nearly five years in active journalism. He has also worked with several digital media platforms and possesses extensive experience in both field reporting and newsroom desk operations. After completing his graduation, he chose journalism as his professional career. He specializes in political reporting, current affairs, and crime journalism, with strong expertise in breaking and handling major news stories.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment