न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

DSP Transfer News: इंस्पेक्टर से डीएसपी बने पुलिस अफसरों को मिली नई पोस्टिंग, राज्य सरकार ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

छत्तीसगढ़ सरकार ने निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। गृह (पुलिस) विभाग ने विशेष शाखा के 2 डीएसपी और 11 सहायक सेनानियों के तबादले का आदेश जारी किया है। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

July 10, 2026 7:44 AM
---Advertisement---

DSP Promotion Transfer News। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। निरीक्षक से डीएसपी प्रमोट हुए पुलिस अफसरों को नयी पोस्टिंग दी गयी है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार विशेष शाखा के दो उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) और 11 सहायक सेनानियों का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने विभागीय पदोन्नति कमेटी की 24 मार्च को बैठक हुई थी, जिसके बाद इसी साल 30 मार्च को निरीक्षक संवर्ग के पुलिस अफसरों को डीएसपी स्पेशल ब्रांच व सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नत किया गया था। अब पदोन्नत सभी अफसरों को नयी पोस्टिंग दी गयी है। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखिये ट्रांसफर लिस्ट…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment