न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां घोषित, प्रदेश संगठन ने संभाग प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी

July 10, 2026 5:13 PM
---Advertisement---

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पंचायत प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

संभागवार नियुक्तियां इस प्रकार हैं

रायपुर संभाग

  • प्रभारी: बृजभूषण वर्मा
  • सह-प्रभारी: निधि चंद्राकर

दुर्ग संभाग

  • प्रभारी: किरण उसेंडी
  • सह-प्रभारी: गोकरण साहू

बिलासपुर संभाग

  • प्रभारी: टोमन लाल साहू
  • सह-प्रभारी: चंद्रकुमार सोनी एवं हरिकिशन कुर्रे

सरगुजा संभाग

  • प्रभारी: शंकर गुप्ता
  • सह-प्रभारी: प्यारेलाल साहू

बस्तर संभाग

  • प्रभारी: बालाराम साहू
  • सह-प्रभारी: नारायण मरकाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment