न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

वियतनाम बोट हादसा: फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत; दूतावास ने जारी की मृतकों की सूची

July 12, 2026 3:36 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट हादसे का शिकार हो गई। नाव के पलटने से 15 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने मृतकों की आधिकारिक सूची जारी करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

तमिलनाडु के सबसे अधिक नागरिकों की मौत

दूतावास की ओर से जारी सूची के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वालों में 10 लोग तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के निवासी हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि मृतकों की सूची वियतनाम के स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त हुई है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मृतकों के नाम

सेंथिल कुमार जयवेल – तमिलनाडु
मुरुगा प्रभु अरुमुगम – तमिलनाडु
श्रीधर सुंदरराजन – तमिलनाडु
शेख अब्दुल्लाह अब्दुल मजीद – तमिलनाडु
बालाजी नटेसन – तमिलनाडु
विनया कुमार चिथापुरम भास्करा – तमिलनाडु
रविशंकर सुगुमरन – तमिलनाडु
संतोष कुमार शांतिलाल जैन – तमिलनाडु
बाबू कुप्पुस्वामी – तमिलनाडु
अलागुराजन शिवासामी – तमिलनाडु
नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजा – आंध्र प्रदेश
श्रीधर मुदियम – आंध्र प्रदेश
जया लक्ष्मी गेल्ली – आंध्र प्रदेश
एविकोट चेरियन थॉमस – केरल
लोवेनी थॉमस – केरल

दोपहर 1 बजे हुआ हादसा

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फु क्वोक विशेष आर्थिक क्षेत्र प्रशासन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1 बजे ओशन पर्ल आइलैंड कंपनी की स्पीडबोट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद नाव संतुलन खो बैठी और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद कई पर्यटक नौकाएं मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

*हादसे की वजह की जांच जारी*

फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। वियतनाम का स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव अभियान के साथ-साथ हादसे की जांच में जुटा है। भारतीय दूतावास ने भी कहा है कि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

*पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने जताया शोक*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वियतनाम में भारतीय दूतावास प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुर्घटना पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

*पीड़ित परिवारों के लिए कंट्रोल रूम*

भारतीय दूतावास ने बताया कि पीड़ित परिवारों की सहायता और जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां प्रभावित परिवार संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment