न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले

September 2, 2026 5:54 AM
---Advertisement---11

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी तबादला आदेश के मुताबिक 14 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। यह आदेश मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संवर्ग के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभागीय कामकाज में कसावट और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से इन तबादलों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

14 अधिकारियों का हुआ तबादला

तबादला सूची में महिला एवं बाल विकास विभाग के अलग-अलग पदों पर पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अन्य जिलों/कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के आधार पर जारी इस तबादला आदेश के बाद विभागीय स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिलेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment