न्यूज हेडलाइन टॉप न्यूज छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेट वेब स्टोरी/शॉर्टस क्राइम शिक्षक/कर्मचारी देश/राज्य मौसम मनोरंजन खेल/खिलाड़ी राशिफल/धर्म सेहत ऑटोमोबाइल/मोबाइल बिजनेस नौकरी/सरकारी योजनाएं

---Advertisement---

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026: वृषभ, कर्क और सिंह समेत इन राशियों पर चंद्रमा-मंगल की विशेष कृपा, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 12 जुलाई 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। चंद्रमा और मंगल के शुभ संयोग से किस राशि को मिलेगा धन, करियर और प्रेम में लाभ।

July 12, 2026 3:05 AM
---Advertisement---

Today Horoscope : आज रविवार का दिन,चंद्रमा वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में उच्च स्थिति में हैं और मंगल भी उनके साथ हैं। यह दुर्लभ संयोग कई राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर में प्रगति, रिश्तों में मधुरता और नई ऊर्जा लेकर आया है। वहीं बुध वक्री होने के कारण कुछ राशियों को बड़े फैसलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धन और परिवार से जुड़े मामलों में मजबूती मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। जमीन-जायदाद या वाहन से जुड़ा कोई रुका काम आगे बढ़ सकता है। भाई-बहनों के साथ पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है, इसलिए संयमित भाषा का प्रयोग करें। करियर में पुराने कार्यों पर ध्यान देना लाभदायक रहेगा।

वृषभ राशि

आज का दिन बेहद शुभ और यादगार साबित हो सकता है। परिवार में कुछ नयापन दिखेगा। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोग आपकी ओर सहज रूप से आकर्षित होंगे। घर का वातावरण सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। हालांकि बड़े आर्थिक निर्णय 24 जुलाई के बाद लेना अधिक उचित रहेगा।

मिथुन राशि

आज आत्मचिंतन और मानसिक शांति का दिन रहेगा। अध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। विदेश या दूर रहने वाले किसी परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। नए समझौते या बड़े फैसले फिलहाल टालें। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाई देगी और पुराने कार्यों को पूरा करना अधिक लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि

आज लंबे समय से अटकी कोई इच्छा पूरी होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं और व्यक्तित्व का प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में बेहतर समझ विकसित होगी। परिवार में कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि

करियर के लिहाज से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा, व्यापार में कुछ नयी डील हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी। हालांकि अनावश्यक खर्च और विलासिता से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा या किसी गुरु का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा। करियर में पुराने प्रोजेक्ट्स पर काम करना सफलता दिला सकता है। साझेदारी से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी रखें। पुत्री अपनी मर्जी से शादी का प्रस्ताव परिवार के सामने रख सकती है। विवाद के बजाय शांति के साथ मामले को हैंडल करें।

तुला राशि

बीमा, टैक्स या पुराने दस्तावेजों से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। किसी पुराने अवसर पर निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। स्वास्थ्य के लिहाज से पीठ का ध्यान रखें। आज कोई पुराना दोस्त आकर आपको सरप्राइज करेगा।

वृश्चिक राशि

रिश्तों में मधुरता और साझेदारी में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक साझेदार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा आगे का रास्ता खोल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन गोपनीय मामलों में जल्दबाजी न करें। बुरे व्यसन से दूर होने का आज से आप मन बना सकते हैं।

धनु राशि

स्वास्थ्य सुधारने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। नई दिनचर्या या व्यायाम शुरू कर सकते हैं। पुराना कर्ज चुकाने का अवसर मिल सकता है। नए व्यापारिक समझौते फिलहाल टालें और पेट संबंधी समस्याओं से सावधान रहें। नयी गाड़ी खरीदने की तैयारी है, लेकिन इसे सावन तक के लिए टाल सकें तो बेहतर होगा।

मकर राशि

प्रेम और पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। बच्चों के साथ मनोरंजन का अवसर मिलेगा। व्यापारिक संबंधों में शुभ परिणाम मिलेंगे। पुराने स्वास्थ्य संबंधी मामलों को नजरअंदाज न करें। पुत्र के साथ किसी मुद्दे पर विवाद हो सकता है, शादी या किसी लड़की का विवाद परिजनों को परेशान करेगा।

कुंभ राशि

घर का माहौल सुखद रहेगा और माता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। संपत्ति या वाहन से जुड़े मामलों में प्रगति हो सकती है। साझेदारी में तालमेल बना रहेगा और पुराने रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का समय अनुकूल है। घर में अध्यात्म का माहौल रहेगा, कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि

बातचीत और संचार कौशल आज आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेगा। भाई-बहनों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। घरेलू मामलों में धैर्य बनाए रखें और अनुशासन के साथ कार्य करें। पड़ोसी से विवाद हो सकता है, कोई पुराना कोर्ट केस परेशान कर सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment